हाथरस में दरिंगों की हैवानियत का शिकार हुई बिटिया के शव के अंतिम संस्कार को लेकर जिला प्रशासन ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के माध्यम से जिला प्रशासन ने अंतिम संस्कार परिजनों की मौजूदगी में हिंदू विधि विधान से करने का दावा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
हाथरस कांड
- फोटो : अमर उजाला
रात में शव के अंतिम संस्कार के बाद विपक्षियों व परिजनों ने जिला प्रशासन पर तमाम तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए थे। खुद को घिरता देख जिला प्रशासन ने अपनी सफाई में एक वीडियो वायरल किया है।
विज्ञापन
3 of 5
हाथरस कांड के चारों अभियुक्त
- फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो में परिजनों की मौजूदगी का जिक्र किया गया है। एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज से शव का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम संस्कार में लकड़ी, कंडा, कपूर और चीनी आदि सामान का प्रयोग किया गया है।
4 of 5
हाथरस कांड
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार में बिटिया के चाचा, दादा, चचेरे भाई सहित अन्य परिजन रहे हैं। उन्होंने खुद मुखाग्नि दी है। अंतिम संस्कार में प्लास्टिक लगाने, पेट्रोल आदि लगाने की जो बातें है, वह पूरी तरह निराधार हैं।
मालूम हो कि अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस पर विपक्षों और परिजनों की तरफ से तमाम आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रशासन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से देर रात परिजनों की अनुमति के बिना ही युवती का अंतिम संस्कार कर दिया था। हालांकि पुलिस शुरू से ही इन्हें निराधार और झूठ बता रही है।