हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में बिटिया के साथ हुए कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई हर पहलू को ध्यान में रखकर इस मामले में जांच कर रही है, लेकिन एक पहलू ने टीम को पूरी तरह उलझा कर रख दिया है। दरअसल एक नाबालिग आरोपी की उम्र प्राइमरी स्कूल के दाखिले में अलग-अलग बताई जा रही है। हाईस्कूल की अंकतालिका में इस आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम है, लेकिन सूत्रों की मानें तो गांव के प्राइमरी स्कूल के प्रवेश रजिस्टर में इसकी आयु अलग दर्ज है।
विज्ञापन
2 of 7
हाथरस कांड: जांच करती सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
यह कक्षा पांच तक का स्कूल है और वर्ष 2003 में ही इसका लोकार्पण हुआ है। हालांकि इसे लेकर अधिकारी कुछ नहीं बता रहे। सूत्रों का कहना है कि पहली बार जब इस आरोपी ने प्राइमरी स्कूल में प्रवेश लिया, तब उसकी जो जन्मतिथि लिखवाई गई, उस हिसाब से वह 20 वर्ष से अधिक की उम्र का है।
विज्ञापन
3 of 7
हाथरस कांड: जांच करती सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह काफी समय तक स्कूल नहीं आया। इस वजह से उसका नाम कट गया। इसके बाद फिर से दाखिले के समय उसकी जो जन्मतिथि लिखाई गई, वह अलग है। इसके हिसाब से उसकी आयु 18 वर्ष से कम है।
4 of 7
हाथरस कांड: जांच करती सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने इसकी जांच के लिए बिटिया के गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर को बुधवार को शिविर कार्यालय में बुलाकर उनसे पूछताछ की। टीम ने स्कूल के वर्ष 2003 से 2015 तक के प्रवेश रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए। इसकी एक वजह यही मानी जा रही है कि एक आरोपी की उम्र उसकी हाईस्कूल की अंकतालिका के हिसाब से 18 वर्ष से कम है। स्कूल में उसने कब दाखिला लिया, इसकी भी जांच पड़ताल सीबीआई की टीम कर रही है।
विज्ञापन
5 of 7
हाथरस कांड: जांच करती सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि बिटिया के प्रकरण में चार आरोपी हैं। एक आरोपी के परिजनों ने सीबीआई को उसकी हाईस्कूल की अंकतालिका दी थी। इसमें उसकी आयु 18 साल से कम बताई गई थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2018 की इस अंक तालिका में उसकी आयु दो दिसंबर 2002 लिखी है। उसने यह परीक्षा मीतई के जेएस इंटर कॉलेज से दी थी।
विज्ञापन
6 of 7
हाथरस कांड: जांच करती सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
इस कॉलेज में जाकर भी टीम ने पूछताछ की थी। मंगलवार को जब सीबीआई की टीम गांव में आई थी तो इस आरोपी की मां से टीम ने यह पूछा था कि इससे पहले उनका बेटा कहां पढ़ता था। उसने बताया कि वह गांव के ही स्कूल में पढ़ता था। बुधवार को टीम ने प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर धर्मवीर को रिकॉर्ड सहित बुलाया।
हाथरस कांड: जांच करती सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
वह वर्ष 2003 से 2015 तक का रिकॉर्ड लेकर सीबीआई के शिविर कार्यालय गए। सीबीआई ने उनसे रिकॉर्ड ले लिया है। इसके बाद सीबीआई फिर थाना चंदपा गई और वहां फिर छानबीन की। कुछ और रिकॉर्ड भी टीम ने देखे।