फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Case: सीबीआई ने खंगाले जिला अस्पताल के रिकॉर्ड, नहीं मिला बिटिया को भर्ती करने का सीसीटीवी फुटेज

Thu, 15 Oct 2020 11:05 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
1 of 6
हाथरस केस: बिटिया के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देश को झकझोर देने वाले चंदपा की बिटिया के प्रकरण में सीबीआई ने अपनी जांच और तेज कर दी है। सीबीआई की टीम ने बुधवार की सुबह बिटिया के पिता व दो भाइयों को पूछताछ के लिए अपने कैंप कार्यालय पर बुलाया। मामले से संबंधित कई जानकारियां इकट्ठे करने के बाद टीम जिला अस्पताल गई।


 
विज्ञापन

2 of 6
गांव में सीबीआई की टीम और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
14 सितंबर को बिटिया को सबसे पहले जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम ने 14 तारीख की सीसीटीवी फुटेज हासिल करने की कोशिश की, लेकिन फुटेज गायब मिले। जिस दिन बिटिया को भर्ती कराने की बात कही जा रही है उस दिन के सीसीटीवी फुटेज सीबीआई को नहीं मिल पाए।

 
विज्ञापन

3 of 6
सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के साथ हुई दरिंदगी के मुकदमे की जांच अब सीबीआई कर रही है। पिछले चार दिनों से सीबीआई ने यहां डेरा जमा रखा है। सबसे पहले आते ही सीबीआई ने पुलिस से इस केस से जुड़े सारे दस्तावेज हासिल कर लिए थे। इसमें मेडिकल रिपोर्ट, बिटिया का विवेचक को दिया बयान, केस डायरी आदि हासिल कर लिए थे। कुछ वीडियो भी सीबीआई ने पुलिस से ले लिए थे।


 

4 of 6
घटनास्थल पर जांच करती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सीबीआई घटनास्थल पर गई थी। वहां सीबीआई ने घटनास्थल का मुआयना किया था। फिर बिटिया के शव के दाह संस्कार स्थल पर गई थी। इसके बाद बिटिया के घर पर भी गई थी। वहां भी गहनता से जांच-पड़ताल की थी। मंगलवार की शाम को सीबीआई बिटिया के एक भाई को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। देर शाम उसे छोड़ दिया था। अब बुधवार को भी सीबीआई की जांच रफ्तार से चली। 

 
विज्ञापन

5 of 6
हाथरस केस: श्मसान पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने बुधवार सुबह ही बिटिया के पिता व दोनों भाइयों को अपने कैंप कार्यालय पर बुलवा लिया। इन्हें एसडीएम अंजलि गंगवार बड़ी तादात में पुलिस बल के साथ बिटिया के गांव से सीबीआई के अलीगढ़ रोड स्थित उपकृषि निदेशक कार्यालय छोड़कर आई। वहीं सीबीआई ने अपना कैंप कार्यालय बना रखा है। देर शाम तक इनसे पूछताछ जारी थी। वहीं सीबीआई की एक टीम ने जिला अस्पताल जाकर भी रिकॉर्ड खंगाले। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिटिया के गांव पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो सीबीआई की टीम कुछ देर के लिए जिला अस्पताल में रुकी और वहां उस दिन के सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त करने की कोशिश की। लेकिन फुटेज नहीं मिले। वहीं, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईबी सिंह का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनसे कोई नहीं मिला है। वैसे अस्पताल के सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें