फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पापा... बस इतना बोलते ही कटकर सड़क पर आ गिरी गर्दन; पिता और ताऊ के कानों में गूंज रहा ये आखिरी शब्द

Mon, 23 Jun 2025 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में 11 साल का मोहम्मद अली दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। अली बस से अपने भाइयों की बरात में जा रहा था। जब उसने बस की खिड़की से झांका तो उसकी गर्दन मैक्स गाड़ी की चपेट में आकर धड़ से अलग हो गई। 
विज्ञापन
1 of 11
Hathras Road Accident - फोटो : अमर उजाला
पापा... बस यही कहते ही गर्दन कटकर सड़क पर आ गिरी, धड़ बस में छटपटाता रहा। 11 साल के मोहम्मद अली के यही आखिरी शब्द उसके पिता और ताऊ के कानों तक पहुंचे थे। मृतक के ताऊ साबुद्दीन ने बताया कि बस मेवली में जा रही थी। जैसे हाजीपुर रेलवे फाटक के ओवरब्रिज के नीचे से बस निकलकर सर्विस की ओर बढ़ी तो छोटा मार्ग होने के चलते सामने से आती हुई मैक्स वाहन के कारण बस को रोका गया। 

बस को रोकते ही बस में से ज्यादातर सभी लोग उतर आए। बस चालक ने जबरदस्ती सर्विस रोड के नीचे के कच्चे हिस्से में निकालने की कोशिश की लेकिन बस नहीं निकल सकी और पेड़ से अटक गई। मृतक के ताऊ ने बताया कि इस दौरान बस चालक से बस पीछे करके मैक्स वाहन को निकलवाने के लिए कहा, लेकिन उसने बात नहीं सुनी। 
विज्ञापन

2 of 11
मृतक मोहम्मद अली का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों ने जबरदस्ती तरीके से एक दूसरे को सटाते हुए बस और मैक्स को निकालने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान मोहम्मद अली ने अपने पिता आस मोहम्मद को बस के बाहर खड़ा हुआ देखा। मोहम्मद अली ने खिड़की से सिर निकालकर अपने पिता को देखते ही पापा कहकर आवाज लगाई, इधर पिता ने मुड़कर देखा और दोनों ही चालकों ने तेजी से झटके से वाहनों का निकाला। 

 
विज्ञापन

3 of 11
इसी गाड़ी की चपेट में आने से बच्चे की गर्दन धड़ से अलग हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैक्स की चपेट में आकर अली की गर्दन एक झटके में कटकर नीचे आ गिरी। गर्दन को नीचे जमीन पर मिट्टी में गिरा देखा ताऊ गर्दन उठाने भागा और पिता बस के अंदर धड़ को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा। बस के अंदर से धड़ को लेकर पिता बाहर आया और गर्दन से धड़ को जोड़ने का प्रयास किया लेकिन जब तक जान जा चुकी थी। यह नजारा देख लोगों की रुह कांप गई। 

4 of 11
इसी बस में था मासूम बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी की खुशियां बदली मातम में, बरात लौटी वापस, चंद लोग हुए शादी में शामिल
घटना के बाद बरातियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शादी की खुशियां एक ही पल में मातम में बदल गई। घटना स्थल पर कोहराम मच गया। मां और अन्य परिजन भी बेहाल हो गए। यहां से गुजरने वाले वाहनों के पहिए भी थम गए। 
विज्ञापन

5 of 11
हादसे के बाद बच्चे का पिता और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे की इतनी दर्दनाक मौत को देख लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। परिजनों ने सभी ढांढस बंधाते हुए बरात में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को वापस कर दिया। बरात वापस हो गई। दोनों दूल्हे और कुछ परिजन शादी कराने के लिए छोटे वाहन से भेज दिए गए।

 
विज्ञापन

6 of 11
हादसे के बाद बच्चे का पिता और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस की खिड़की से झांक रहे बालक का सिर धड़ से कटा
अलीगढ़ से हाथरस के गांव मेवली जा रही बरात की बस की खिड़की से झांक रहे मोहम्मद अली (11) की गर्दन मैक्स की चपेट में आकर धड़ से अलग हो गई। यह दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हाथरस के जंक्शन क्षेत्र में हाजीपुर रेलवे फाटक के पास हुआ। 

 
विज्ञापन

7 of 11
Hathras Road Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के वक्त मोहम्मद अली अपने दो चचेरे भाइयों की बरात में जा रहा था। वह अलीगढ़ शहर के मकदूम नगर कमेला रोड निवासी आस मोहम्मद का पुत्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक बस और मैक्स छोड़कर भाग गए। 

 

8 of 11
Hathras Road Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आस मोहम्मद के बड़े भाई साबुद्दीन के बेटे साहिल और उनके छोटे भाई बाबूद्दीन के बेटे दानिश की बरात गांव मेवली में दो भाइयों अफसर और बॉबी के यहां जा रही थी। रविवार दोपहर बस कैलोरा-जलेसर मार्ग पर हाजीपुर में रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के निकट पहुंची। 

9 of 11
Hathras Road Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां निर्माण के चलते वाहनों के आने-जाने के लिए सर्विस रोड बनाई हुई है। बालक के ताऊ साबुद्दीन ने बताया कि सर्विस रोड पर बस के सामने से मैक्स वाहन आ गया। उसे रास्ता देने के लिए चालक ने बस को नीचे कच्चे में उतार लिया। लेकिन एक पेड़ सामने आने के कारण बस रुक गई। 


 

10 of 11
Hathras Road Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस में सवार बराती नीचे उतर गए, उसमें केवल बच्चे बैठे रह गए। मैक्स के चालक ने जगह न होने के बाद भी बस से सटाकर वाहन को निकालने की कोशिश की, इस दौरान खिड़की से झांक रहे मोहम्मद अली की गर्दन कट गई।

 
विज्ञापन

11 of 11
बच्चे की मौत के बाद बेहाल परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद भागे चालकों की तलाश की जा रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के अनुसार ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: UP: बस में सीट पर छटपटा रहा था धड़...नीचे सड़क पर पड़ा बालक का सिर, बाप अंगोछे से पोंछ रहा था चेहरे पर लगा खून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें