फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुद को आग लगाकर चिल्लाता हुआ पुलिस चौकी में घुसा था मनोज; घटना से पहले मनोज से मिले थे बाइक सवार दो युवक

Mon, 02 Mar 2026 12:34 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी के अलीगढ़ की खैर पुलिस चौकी के पड़ोस में रहने वाला पेशे से चालक मनोज ने आत्मदाह की कोशिश की। इलाज के दौरान दिल्ली में उसकी मौत हो गई। परिवार ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने वारंट के आधार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपों को नकार दिया है।
विज्ञापन
1 of 15
aligarh suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के खैर पुलिस चौकी के पड़ोस में रहने वाला पेशे से चालक मनोज वर्मा (52) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मनोज एक मार्च में खुद को आग लगाकर चिल्लाता हुआ पुलिस चौकी में घुस गया था। 

आनन-फानन पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह 80 फीसदी झुलस गया था। नाजुक हालत में मनोज को दिल्ली सफदरजंग रेफर किया गया था। मनोज वर्मा की दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में सोमवार को सुबह 10 बजे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन

2 of 15
आग लगाकर चौकी में घुसा चालक मनोज, जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार ने 2006 के एससी/एसटी एक्ट के मामले में न्यायालय से जारी एक गैर जमानती वारंट के लिए पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर खुद को आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच में आरोप सिरे से नकारे हैं।
विज्ञापन

3 of 15
आग लगाकर चौकी में घुसा चालक मनोज, जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश में घिरी खैर पुलिस
पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश की घटना में खैर पुलिस घिर गई है। मनोज वर्मा के परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न करने और मारपीट के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मनोज रविवार को इसकी शिकायत एक पुलिस अधिकारी से भी की थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

4 of 15
आग लगाकर चौकी में घुसा चालक मनोज, जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के अनुसार मनोज वर्मा पेशे से ड्राइवर था। उसकी शादी करीब 28 वर्ष पहले खुर्जा में हुई थी, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी लंबे समय से उसके साथ नहीं रह रही थी। यह भी बताया कि वह नशे का आदी था। 
विज्ञापन

5 of 15
आग लगाकर चौकी में घुसा चालक मनोज, जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई ने शुरुआत में आरोप लगाया था कि उसके खिलाफ 2006 में एससीएसटी का एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें दिसंबर में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। उन्हीं वारंटों के आधार पर कस्बा चौकी के दरोगा व पुलिसकर्मी उसे परेशान करते थे।

 
विज्ञापन

6 of 15
आग लगाकर चौकी में घुसा चालक मनोज, जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने आरोप लगाया कि 15 दिन पहले इसे लेकर मारपीट भी की गई थी, रविवार सुबह भी मारपीट करने का आरोप लगाया। मनोज ने किसी पुलिस अधिकारी को फोन पर शिकायत भी की थी। इसके बाद किसी ने कोई कदम नहीं उठाया। 
विज्ञापन

7 of 15
आग लगाकर चौकी में घुसा चालक मनोज, जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद शाम को उसने यह कदम उठा लिया। मनोज अपने परिवार में छह भाइयों में सबसे छोटा था जिसमें से दो बड़े भाइयों का निधन हो चुका है और एक भाई दिल्ली रहकर व्यवसाय करता है शेष तीन भाई खैर में ही रहते हैं।

 

8 of 15
आग लगाकर चौकी में घुसा चालक मनोज, जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना से पहले मनोज से मिले थे बाइक सवार दो युवक
खैर कस्बा चौकी में पुलिस उत्पीड़न से आहत मनोज के आत्मदाह की खबर ने शुरुआत में पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। आनन फानन पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ में सीसीटीवी की जांच में पाया कि घटना से चंद पल पहले बाइक सवार दो युवक मनोज से मिले हैं और उसे कुछ देकर गए हैं। अब पुलिस उन दोनों को तलाश रही है।

 

9 of 15
आग लगाकर चौकी में घुसा चालक मनोज, जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी में मनोज घटना से पहले नशे में लड़खड़ाता हुआ पैदल चौकी के सामने से बाजार की ओर गया. इसके बाद प्रांजल की दुकान के पास खड़ा हुआ है। वहां बाइक पर दो युवक उसे कुछ देकर गए हैं। फिर वह वापस मुड़ा और अपने ऊपर बोतल से पेट्रोल उड़ेलता हुआ पुरानी तहसील की सीढ़ियों चढ़ा और आग लगा ली। उसी परिसर में चौकी है व अन्य परिवार रहते हैं। 
 

10 of 15
पुलिस चौकी में आग लगाकर घुसा चालक मनोज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ लोगों की पार्किंग है। वह चीखते हुए उसी परिसर में घुसकर चौकी के सामने बने चबूतरे पर लिपटों से घिरा चीखता हुआ गिर गया है। लोगों ने जब लपटें देखीं तब वह दौड़े हैं। हालांकि कस्बा पुलिस चौकी में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चौकी में सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो घटना की पूरी सच्चाई तुरंत सामने आ सकती थी।

 

11 of 15
पुलिस चौकी में आग लगाकर घुसा चालक मनोज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस बोली, उत्पीड़न और मारपीट के आरोप गलत
एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि 18 दिसंबर को मनोज के खिलाफ अदालत से वारंट आए थे। जिन्हें तामील कराने पुलिसकर्मी उसके घर गया। चूंकि उसका घर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है। इसलिए सभी सिपाही को जानते हैं। उन्होंने बता दिया कि मनोज यहां नहीं रहता। 23 दिसंबर को न्यायालय को मनोज के यहां न रहने के संबंध में रिपोर्ट दे दी। 

 

12 of 15
चौकी में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद कोई वारंट पुलिस के पास नहीं आया। इसलिए चौकी स्टाफ पर उत्पीड़न का आरोप निराधार है। हां, ये सही है कि यह अक्सर चौकी के आसपास ही रहता था। दिन भर यहां घूमता रहता था। पुलिसकर्मियों से उसका मिलना जुलना था। इसलिए आरोपों की जांच की जाएगी। पंद्रह दिन पहले या सुबह मारपीट के बाद किसी अधिकारी को फोन करने की बात तो इस संबंध में मनोज का मोबाइल तलाशा जा रहा है।


 

13 of 15
चौकी में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अफसरों के सामने महिलाएं आरोपों से मुकरीं
इस घटना के बाद शाम को एसएसपी व अन्य अधिकारी परिजनों से मिले, तब उन्होंने परिवार से आरोपों को लेकर बात की, तब महिलाओं ने उत्पीड़न के आरोपों को नकार दिया। कहा कि ऐसी कोई बात नहीं। अब उन्होंने ऐसा क्यों किया। ये जांच का विषय है। इसके अलावा उसके द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाफ कुछ शिकायतें किए जाने की जानकारी भी मिल रही है, उनकी भी पुलिस जांच कर रही है।

 

14 of 15
आग लगाकर चौकी में घुसा चालक मनोज, जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो साल पहले पहले खैर थाने में हुई थी ऐसी घटना
पुलिस चौकी की इस तरह आग लगाकर पहुंचने की घटना से दो वर्ष पहले खैर थाने में भी हुई थी, तब एक महिला ने थाने में आत्मदाह कर लिया था। खैर कोतवाली में 16 जुलाई 2024 को गांव दरकन नगरिया की 50 वर्षीय महिला हेमलता अपने बेटे के साथ पहुंची थी। आरोप था कि ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। 

 
विज्ञापन

15 of 15
आग लगाकर चौकी में घुसा चालक मनोज, जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान महिला ने कोतवाली परिसर में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उस समय भी परिजनों ने कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई न करने और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। अब करीब डेढ़ वर्ष बाद कस्बा चौकी परिसर में मनोज वर्मा द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने की यह दूसरी घटना है, जिससे पुलिस चौकियों और थानों की सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें