उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव गंगचौली में गैस सिलिंडर इतनी तेज आवाज से फटा कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। एकबारगी तो ग्रामीणों को कुछ समझ में ही नहीं आया, लेकिन जब ग्रामीणों ने मलबे में दबे बसंतलाल और उसके बच्चों की चीख-पुकार सुनी तो आनन-फानन उन्हें निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां भी देर रात तक कोहराम मचा रहा। मेहनत-मजदूरी करने वाले बसंतलाल का एक कमरे का मकान इस हादसे में मलबे में तब्दील हो गया। गांव का बसंतलाल मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता है। गांव में एक ही कमरे में वो और उसका पूरा परिवार रहता था। मंगलवार की देर शाम जब उसके घर में गैस सिलिंडर फटा तो मकान की छत फट गई गई और पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया।