सपा सांसद पर हमले के मामले में वीडियो में टायर फेंकते नजर आ रहे लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस घटना में सांसद या उनके किसी समर्थक को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
1 of 11
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सपा सांसद पर हमले के मामले में उनके काफिले की अगुवाई कर रहे थाने के दरोगा ने 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें काफिले में शामिल समर्थकों संग हाथापाई-मारपीट का भी आरोप है। मुकदमे के आधार पर पांच लोग गिरफ्तार किए हैं। जिसमें एक श्रीराजपूत करणी सेना का जिला संयोजक व चार कार्यकर्ता शामिल हैं। वहीं वीडियो में टायर फेंकते नजर आ रहे लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
यह मुकदमा थाने के दरोगा सुधीर कुमार ने कराया है। जिसमें कहा है कि वे आगरा से बुलंदशहर जा रहे सपा सांसद के काफिले को महरावल बॉर्डर से द्वितीय थाना मोबाइल जीप से स्क्वायड कराकर ले जा रहे थे। तभी टोल से पहले सोमना मोड़ पर 15 अज्ञात लोगों ने सपा सांसद के काफिले पर टायर फेंककर हमला किया। साथ में उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
2 of 11
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग
- फोटो : संवाद
इस बीच काफिले में शामिल कुछ समर्थक अपनी गाड़ियों से उतरकर अपने नेता को बचाने आगे आकर आगे पीछे चलने लगे तो समर्थकों संग हाथापाई करते हुए मारपीट की गई। हालांकि खुद दरोगा ने उतरकर उपद्रवियों को पकड़ने का प्रयास किया। मगर वे भाग गए। इस घटना में सांसद या उनके किसी समर्थक को चोट नहीं आई। बाद में उन्हें वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 11
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग
- फोटो : अमर उजाला
देर रात यह मुकदमा बलवा, गलत तरीके से रास्ता रोकने की कोशिश, हिंसक हमला, उकसावा, अपमानित कराने के इरादे से उकसावा, चोट पहुंचाने का मकसद व क्रिमिनल लॉ की धारा में दर्ज किया गया है। इसके बाद देर शाम पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाकर श्रीराजपूत करणी सेना के जिला संयोजक सहित पांच लोग पकड़ लिए। एपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपी पकड़ लिए हैं। आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
4 of 11
खेरेश्वर चौराहे पर सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले की गाड़ी आपस में टकराईं
- फोटो : संवाद
सपा जिलाध्यक्ष ने दी खुद पर हमले की तहरीर
सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने इस मामले में एसएसपी को एक तहरीर देकर खुद पर हमला होना बताया है। कहा है कि वे भी सपा सांसद संग बुलंदशहर जा रही थीं। तभी उनकी गाड़ी पर भी यह हमला हुआ। एसएसपी से कार्रवाई का अनुरोध करते हुए यह भी कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन
5 of 11
सपा सांसद रामजीलाल सुमन से बातचीत करते बुलंदशहर एसपी देहात
- फोटो : संवाद
सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने तहरीर में कहा है कि वे सपा सांसद संग बुलंदशहर जा रही थीं। तभी टोल से पहले करणी सेना के लोगों ने पत्थरों, जलते हुए टायरों व तलवार आदि से खुद उन पर व कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इस हमले में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वह किसी तरह खुद की जान बचा पाई। इस घटना से पीडीए में आक्रोश है। इस मामले में उन्होंने कार्रवाई के साथ खुद की सुरक्षा का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
6 of 11
टोल प्लाजा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन को रोकते एसपी देहात बुलंदशहर
- फोटो : संवाद
सुमन को दो-दो हाथ करने के लिए आमंत्रित करते हैं: निशांत
वीर शिरोमणि राणा सांगा के सम्मान में सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव परसौली में आगामी 4 मई को होने वाले जन स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान ने कहा कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने करणी सेना को खुली चुनौती देते हुए दो-दो हाथ करने की बात कही थी, इसी का जवाब देने के लिए 4 मई को जन स्वाभिमान सम्मेलन बुलाया गया है। ये सुमन को दो-दो हाथ करने के लिए आमंत्रित करते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर फिर हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, टायर फेंके
अलीगढ़ में रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा से बुलंदशहर के गांव सुनहेरा जा रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना टोल से करीब 500 मीटर पहले सोमना मोड़ के पास हमला हुआ। यहां पहले से मौजूद करणी सेना और दूसरे संगठनों के लोगों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गाड़ियों पर टायर फेंके। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घंटों अफरा-तफरी मची रही।
8 of 11
रामजी लाल सुमन और पुलिस के बीच नोक-झोंक
- फोटो : संवाद
इस मामले में थाना गभाना पर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने करणी सेना के जिला संयोजक कृष्णा ठाकुर सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट में सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। देर शाम गिरफ्तार आरोपियों का शांति भंग करने में चालान कर एसडीएम न्यायलय में पेश किया। यहां उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया। हमले की घटना के बाद सांसद का काफिला आगे टोल पर पहुंचा तो पुलिस ने रोक लिया। यहां सांसद और पुलिस अफसरों के बीच करीब एक घंटा वार्ता चली।
पुलिस अफसरों ने समझाया कि सुनहेरा गांव में उनके जाने से कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा हो सकता है। इस पर सांसद मान गए और वापस आगरा लौट गए। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भी फरार हो गए थे। इस मामले में एसएसपी ने एक दरोगा और बीट सिपाही को निलंबित कर दिया है। दरअसल, बुलंदशहर के सुनहेरा गांव में 21 अप्रैल की रात को थार चढ़ाकर महिला की हत्या कर दी गई थी। जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए थे। पीड़ित अनुसूचित जाति के हैं।
10 of 11
अखिलेश, रामजी लाल सुमन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रामजीलाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने सुनेहरा गांव जा रहे थे। कार्यक्रम की भनक लगने पर करणी सेना और क्षत्रिय महासभा ने जिले में विरोध करना तय कर लिया था। कार्यकर्ता गभाना टोल से करीब 500 मीटर पहले सोमना मोड़ पर दुकानों के आसपास जम गए। इधर, बुलंदशहर पुलिस सांसद को गभाना टोल पर ही रोकने के लिए पहले से आ गई थी। साथ में गभाना पुलिस भी सहयोग के लिए मौजूद थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे सपा सांसद के काफिले को आता देख इंतजार कर रहे करणी सेना क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता सड़क पर आ गए। वहां स्थित एक टायर की दुकान पर रखे पुराने टायरों को काफिले के आगे सड़क पर फेंकने लगे।
अखिलेश यादव व रामजी लाल सुमन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच कुछ टायर काफिले में शामिल सुरक्षा व सपा सांसद की गाड़ी में भी जा लगे। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। मगर आगे सपा सांसद का काफिला पुलिस ने रोक लिया। बुलंदशहर एसपी देहात, सीओ गभाना आदि अधिकारियों ने उन्हें गाड़ी से उतारा तो कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हुई। फिर एक घंटे तक वार्ता के बाद सांसद को वापस आगरा भेज दिया गया। सिर्फ जिलाध्यक्ष बुलंदशहर मतलूब अली, राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अनुसूचित सभा राहुल भारती, प्रदेश अध्यक्ष आंबेडकर वाहिनी संतोष जाटव, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा को ही सुनहेरा भेजा गया। इस दौरान सपा सांसद ने मीडिया से बातचीत में काफिले पर हमले का आरोप लगाया।