एएमयू में हुई शिक्षक की हत्या में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
टीम ने देखे 500 से ज्यादा सीसीटीवी, अब शूटरों के पीछे
इस घटना के खुलासे में लगी सिटी एसओजी के एसआई विनय, मुख्य आरक्षी नटवर सिंह, सिपाही प्रिन्सुभ मौतला, आकाश शर्मा, कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, सुगन्ध प्रताप व मनवीर शामिल रहे। इस पूरी टीम ने 500 से अधिक सीसीटीवी देखे। साथ में सर्विलांस व सोशल मीडिया पर काम किया। तब जाकर यह सुराग हाथ लगे। एसएसपी ने पूरी टीम की पीठ ठोंकी है। एसपी सिटी व सीओ तृतीय की अगुवाई में बाकी शूटरों को पकडऩे को टीम लगाई है। कुछ सदस्य दिल्ली सहित अलग अलग जगहों पर डेरा डाले हुए हैं। इनपुट जुटा रहे हैं।