फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU Murder: कौन थे दानिश राव? कहानी एएमयू के उस शिक्षक की, जिसको गोलियों से भून डाला; इनसाइड स्टोरी

Thu, 25 Dec 2025 01:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के एएमयू के एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक की बुधवार देर रात एएमयू परिसर में गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आइए जानते हैं कौन थे दानिश?
विज्ञापन
1 of 11
AMU Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के परिसर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। एबीके यूनियन हाई स्कूल (एबीके बॉयज स्कूल) में कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षक राव दानिश अली (45) की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लाइब्रेरी के पास स्थित कैंटीन क्षेत्र में उस समय हुई, जब दानिश अली अपने दो साथियों के साथ रोजाना की तरह शाम की सैर पर थे। दो हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आए थे। राव दानिश अली 2015 से इसी स्कूल में पढ़ाते थे। वे एएमयू के पूर्व छात्र रह चुके थे और परिवार का गहरा नाता यूनिवर्सिटी से था। 
विज्ञापन

2 of 11
मृतक शिक्षक रॉव दानिश अली, मेडिकल पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार घटना रात करीब 8:45 बजे हुई और राव दानिश अली मूल रूप से डिबाई क्षेत्र (बुलंदशहर) के रहने वाले थे। उनका परिवार कई दशक से अमीर निशा मक्खन वाली कोठी के पास रहता है। उनकी मां एएमयू में शिक्षक और पिता एएमयू में कर्मचारी रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
हत्या के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे एसपी सिटी व अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद
एएमयू में ही पढ़ाई के बाद खुद राव दानिश अली को भी एबीके बॉयज स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक की नौकरी मिल गई थी। उनके भाई भी एएमयू इंजीनियरिंग विभाग में शिक्षक हैं। उनके ससुर डा. मोहम्मद उल्लाह चौधरी मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। 
 

4 of 11
हत्या के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में लगी भीड़ - फोटो : संवाद
अमीर निशा में रहने वाले राव दानिश अली का एएमयू से बचपन का नाता है। दानिश रोजाना की तरह शाम को एएमयू की लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में टहलने गए थे। बुधवार को वह पैदल-पैदल ही वहां पहुंचे। उनके साथ एएमयू के ही एक अन्य टीचर इमरान व एक व्यापारी गोलू थे। 

 
विज्ञापन

5 of 11
विलाप करते परिजनों को सांत्वना देते एसएसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : संवाद
तीनों लाइब्रेरी से केनेडी हॉल के बीच वाली पट्टी पर कैंटीन को जाने वाले रास्ते पर टहल रहे थे। वहां इनका इरादा चाय पीने का भी था। घटना के वक्त दानिश अली के दोनों साथी कुछ कदम आगे बढ़ गए, वह उनसे कुछ कदम पीछे थे, तभी स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। उनमें से एक ने दानिश से कहा कि अब तो तुम मुझे पहचानोगे और गोली मार दी।
विज्ञापन

6 of 11
जेएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के बाहर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
पहली गोली लगते ही दानिश नीचे गिर पड़े। यह देख उनके साथ टहल रहे दोस्त इमरान व गोलू ने शोर मचाते हुए दौड़ लगा दी। इसके बाद नकाबपोश बदमाश भाग गए। एएमयू सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन घायल दानिश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां कुछ देर उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

7 of 11
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसएसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : संवाद
पुलिस यह मान रही है कि हत्यारोपी बदमाश पहले से दानिश के परिचित थे और किसी पुराने विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पर एसएसपी सहित पूरा अमला व एएमयू के अधिकारी मेडिकल पहुंच गए। घटनास्थल पर टीम लगाकर जानकारी जुटाई जा रही है। 

 

8 of 11
घटनास्थल पर जांच करता डॉग स्क्वाड - फोटो : संवाद
एएमयू छात्र राजनीति-प्रापर्टी व्यापार में सक्रिय रहा है दानिश
पुलिस के अनुसार एएमयू में पढ़ाई करने के दौरान राव दानिश अली छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे थे। इसके अलावा छोटा-मोटा प्रापर्टी आदि का व्यापार भी करते रहे। पिछले कुछ वर्ष से उनकी सक्रियता बाकी जगहों पर कम ही देखने को मिलती थी। सामाजिक सक्रियता के अलावा अब अब वे सिर्फ परिवार व एएमयू तक सीमित थे। इस बात को परिवार ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार की है।

 

9 of 11
हत्या की सूचना पर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंची एएमयू की वीसी प्रोफेसर नईमा खातून - फोटो : संवाद
रंजिश या किसी विवाद से परिवार अंजान
दानिश अली के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। पत्नी तीन बहनों व एक भाई में सबसे छोटी हैं। खबर पर पूरा परिवार मेडिकल कॉलेज पहुंच गया था। पुलिस अधिकारियों से बातचीत में किसी ने भी किसी तरह के विवाद, रंजिश या अन्य कारणों की जानकारी होने से इंकार कर दिया था। पत्नी व मां का हाल बेहाल था, लोग उन्हें संभाल नहीं पा रहे थे।
 

10 of 11
रॉव दानिश अली की हत्या पर सांत्वना देते एसएसपी - फोटो : संवाद
उमरा पर जाने वाले थे दानिश
परिवार से इतना जरूर पता चला कि दाशिन अब उमरा पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने बुकिंग भी करा ली थी। परिवार में तैयारी चल रही थी।

 
विज्ञापन

11 of 11
हत्या के बाद पहुंचे एसएसपी नीरज जादौन - फोटो : संवाद
एएमयू परिसर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है। परिवार से बात की जा रही है। घटनास्थल पर सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।- नीरज जादौन, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें