फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास और दामाद की लव स्टोरी: नया अपडेट... अब ग्रामीणों ने किया ये एलान, राहुल के पिता और इन्हें मिल रहीं धमकी

Mon, 21 Apr 2025 09:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में होने वाले दामाद संग गई सास के विरोध में लोग उतर आए हैं। ग्रामीणों ने एलान किया है कि दोनों को अब गांव में पनाह नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
1 of 11
aligarh saas damad - फोटो : अमर उजाला
होने वाले दामाद संग गई सास सपना का राहुल के परिवार ने तिरस्कार कर दिया, अब गांव में नहीं घुसने देने का एलान किया गया है। ग्रामीणों ने साफ-साफ कह दिया है कि जब परिवार ने रखने से इनकार कर दिया तो अब गांव में भी कोई उसे पनाह नहीं देगा। महिलाएं भी उनके विरोध में उतर आई हैं। इधर, दोनों जल्द शादी करने की बात कहकर दोस्तों संग बाइक से गायब हो गए। 

मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्थ के जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी दादों के गांव मछरिया निवासी राहुल से तय कर दी थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी। इससे पहले जितेंद्र की पत्नी सपना के प्रेम संबंध होने वाले दामाद राहुल से हो गए। 
विज्ञापन

2 of 11
aligarh saas damad love story - फोटो : अमर उजाला
राहुल के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही महिला
दोनों 6 अप्रैल को घर से निकल गए। दोनों बुधवार को दादों थाने पहुंच गए। यहां आकर बताया कि दोनों अपनी मर्जी से गए थे। परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग के बाद महिला राहुल संग जाने की जिद पर अड़ी रही। शुक्रवार शाम उसे राहुल के सुपुर्द कर दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 11
Aligarh Saas Damad Love Story - फोटो : अमर उजाला
राहुल के पिता ने सपना को घर में रखने से किया इनकार
परिवार के सदस्यों के साथ राहुल रात में सपना को अपने गांव लेकर पहुंचा लेकिन पिता ने सपना को स्वीकारने से इन्कार कर दिया। इसके बाद रात उन्होंने गांव में पड़ोसी के घर में बिताई। सुबह एक दोस्त की मदद से राहुल व सपना कहीं निकल गए। 

 

4 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने भी किया ये एलान
राहुल के पिता होरीलाल का कहना है जिस बेटे ने समाज में इज्जत को बट्टा लगाया है, उसका चेहरा तक देखना पसंद नहीं है। उसे अब घर में जगह नहीं मिलेगी। पिता के इस बयान पर ग्रामीणों ने भी किसी तरह की मदद या शरण न देने का ऐलान कर दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
राहुल के पिता और प्रधान पुत्र को मिली धमकी, दी तहरीर 
राहुल के पिता व मामले में सहयोग कर रहे गांव के प्रधान के पुत्र को धमकियां मिल रही हैं। दोनों को शुक्रवार देर शाम अज्ञात नंबर से अलग-अलग कॉल आए। कॉल करने वाले ने कहा कि वे उनके परिवार के सदस्यों को उठा ले जाएंगे। गांव में आकर पंचायत करेंगे। तब उन्हें सबक सिखाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
राहुल के पिता होरीलाल और उनकी ग्राम पंचायत बोनई के प्रधान पुत्र नगला कलुआ निवासी विनीत रविवार को दादों थाने पहुंचे। यहां दोनों ने अपनी अपनी ओर से अलग-अलग तहरीरें दीं। होरीलाल ने बताया कि शुक्रवार शाम जब सपना को राहुल के सुपुर्द कर गांव भेजा गया उसी समय उनके नंबर पर कॉल आई थी। 

 
विज्ञापन

7 of 11
होने वाले दामाद संग गई सास - फोटो : अमर उजाला
कॉल करने वाले ने कहा कि उसके परिवार के एक-एक सदस्य को उठा ले जाएंगे। होरीलाल के अनुसार, शनिवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे तहरीर देने नहीं पहुंचे। प्रधान पुत्र विनीत ने कहा है कि उसी शाम वह दिल्ली में थे। उन्हें उसी नंबर से कॉल आई और यही धमकी दी गई। 

8 of 11
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने तहरीर एसओ दादों सुशील तोमर को दीं। व एसओ ने सर्विलांस की मदद से जांच कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीओ छर्रा धनंजय ने कहा है कि नंबर की जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी। 

आपको बता दें कि दो दिन तक महिला की काउंसिलिंग की गई। उसके साथ होने वाले दामाद की भी काउंसिलिंग की गई। परिवार परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को दिन भर दोनों को समझाया गया। मगर महिला एक ही जिद पर रही। वह पति संग जाने को राजी नहीं थी। इसी आधार पर उसे राहुल व उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

10 of 11
Aligarh Saas damad Love Story - फोटो : अमर उजाला
बच्चों पर भी नहीं रहा महिला का झुकाव 
काउंसिलिंग से पहले महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। यहां भी महिला से स्टाफ ने बातचीत की। महिला को बच्चों के विषय में बात करते हुए कहा कि कम से कम उनका तो कुछ सोचो, मगर महिला ने साफ कह दिया कि उसने जो झेला है। उसके आगे अब उसे कुछ समझ नहीं आ रहा। राहुल ने सहारा दिया है, उसी के साथ जाएगी। 
विज्ञापन

11 of 11
Aligarh Love Story - फोटो : अमर उजाला
बेटी नहीं आई थाने, मां को देखना तक नहीं चाहती 
बृहस्पतिवार को मडराक थाने में उसके दो बेटों में छोटा सात वर्षीय बेटा मां से लिपटकर रोने लगा। फिर भी मां नहीं पिघली। वह अपनी जिद पर अडिग रही। इस मामले में बेटी बृहस्पतिवार को थाने नहीं आई। वह अपनी मां को देखना तक नहीं चाहती। उसका यही कहना था कि जिस मां ने उसकी शादी तुड़वा दी, उससे वह रिश्ता नहीं रखेगी। 

यह भी पढ़ें: सास और दामाद की लव स्टोरी: 'फोन तोड़ दूंगी…', इस सवाल पर भड़की सपना बोली- मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं, प्लीज


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें