होने वाले दामाद संग महिला के जाने के बाद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। मगर इस बेमेल लव स्टोरी में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे। अब शनिवार को खुद महिला के पति ने चुप्पी तोड़ते हुए स्वीकारा है कि उसकी पत्नी ने ही होने वाले दामाद को जिद कर मोबाइल दिलाया था। मगर वह अपनी होने वाली पत्नी से कभी कभार चंद मिनट व उसकी पत्नी से दिन-दिन भर बतियाता रहता था। शुरुआत में कुछ संदेह जरूर हुआ, मगर बात को नजरंदाज कर दिया गया। अब सभी बातें सामने आ रही हैं।