फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू: नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में छात्रों ने छोड़ा खाना-पीना, गरीबों में बांटा रात का खाना

Thu, 12 Dec 2019 01:05 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
विरोध में बैठे एएमयू छात्र - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में एएमयू में बुधवार को विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। विरोध में छात्राएं भी शामिल हुईं। छात्रों ने दोपहर से देर शाम तक बाब ए सैयद गेट पर धरना दिया, जिसमें जेएनयू के छात्र नेता भी पहुंचे और उन्होंने इस संघर्ष को दूसरे स्वतंत्रता संग्राम का नाम देते हुए इसमें शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

2 of 5
विरोध में बैठे एएमयू छात्र - फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने बुधवार को डायनिंग का बहिष्कार किया और हॉस्टल में बना हुआ खाना भी गरीबों में बंटवा दिया। इसके साथ ही बाब ए सैयद गेट पर धरना दिया। इस दौरान छात्रों ने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा और केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की। साथ ही बिल को वापस लेने की मांग भी की। 
विज्ञापन

3 of 5
विरोध में बैठे एएमयू छात्र - फोटो : अमर उजाला
छात्रों के रुख को देखते हुए यूनिवर्सिटी सर्किल पर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती रही। देर शाम बाब ए सैयद गेट पर छात्रों का धरना समाप्त कर दिया गया।  उनके हाथों में बिल के विरोध में लिखे पोस्टर, बैनर आदि थे। सूचना पर प्रोक्टर प्रो. अफीफउल्लाह, डॉ. नवेद आदि के साथ पूरी टीम पहुंच गई। यहां पर छात्रों के साथ छात्राओं ने भी विरोध प्रदर्शन और धरने में भाग लिया। गुरुवार को आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए छात्र एक बार फिर से इकट्ठा होंगे।

4 of 5
विरोध में बैठे एएमयू छात्र - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान परिसर के 19 आवासीय हॉलों में खाना नहीं बना। जहां थोड़ा बहुत खाना बना भी उसे गरीबों में बाट दिया। छात्रों ने एक ई रिक्शा पर बैनर लगाया जिस पर लिखा हुआ था कि एएमयू के छात्र भूख हड़ताल पर हैं। डाइनिंग हाल का खाना हम गरीबों में बांट रहे हैं। नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में हम खाने का बहिष्कार कर दिया गया है। एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि अभी जमीर जिंदा है। अभी मरे नहीं हैं। हमें इस हद तक मजबूर करने के लिए अमित शाह एंड कंपनी को बहुत बहुत मुबारक हो। 25 हजार छात्रों ने डाइनिंग का बहिष्कार किया है। लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विरोध में बैठे एएमयू छात्र - फोटो : अमर उजाला
एएमयू में बिल के विरोध को देखते हुए शहर में भी फोर्स बेहद सतर्क रही। शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर देहात से फोर्स बुला कर शहर में तैनात किया गया। इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्स सहित प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती रही। इसके अलावा यूनिवर्सिटी सर्किल, अब्दुल्ला कालेज, डिग्गी चौराहा, तस्वीर महल पर भी पुलिस के साथ साथ रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती रही। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह मुस्तैद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें