फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के प्रेमी युगल: शिक्षक के घर पर पढ़ने जाती थी छात्रा, मां ने बंद करा दी थी कोचिंग; सुसाइड की पूरी कहानी

Tue, 06 May 2025 02:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के प्रेमी युगल ने होटल में खुदकुशी कर ली। जान देने वाली छात्रा शिक्षक के घर पर पढ़ने जाती थी। जब मां को छात्रा और शिक्षक के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो मां ने कोचिंग बंद करा दी थी। साथ ही कुछ दिन के लिए स्कूल जाने से भी रोक दिया था।
विज्ञापन
1 of 12
aligarh suicide - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में शिक्षक के घर पर पढ़ने के लिए जाती थी नाबालिग छात्रा। यहीं से दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। जब छात्रा की मां को इसकी जानकारी हुई तो उसने न केवल कोचिंग बंद करा दी बल्कि कुछ दिन को स्कूल जाने से भी रोक दिया था। जब छात्रा ने मां को विश्वास दिलाया कि अब उनके बीच में कुछ नहीं है तो स्कूल शुरू कराया गया था।

 
विज्ञापन

2 of 12
शिक्षक चंद्रभान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
ये है दोनों की प्रेम कहानी
ज्वालाजीपुरम के चंद्रभान का परिवार मूल रूप से गंगेई गभाना का रहने वाला है। पिता निजी कंपनी में जॉब करते हैं। चंद्रभान पिता का अकेला बेटा था। उससे छोटी तीन बहनें हैं। खुद चंद्रभान बीटेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ने लिखने में होनहार चंद्रभान पढ़ाई के साथ अपने परिवार का साथ देने के लिए इलाके के निजी स्कूल में पढ़ाता था। साथ में घर पर कोचिंग भी लेता था। इसी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने इसी वर्ष आठवीं पास की थी। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी, जबकि मां खुद नौकरी करती है। उससे छोटा एक दस वर्ष का भाई है। छात्रा स्कूल में पढ़ने के साथ चंद्रभान से घर पर कोचिंग भी पढ़ने जाती थी। इसी बीच दोनों में करीब छह माह पहले प्रेम संबंध हो गए। दोनों में नजदीकियां इतनी हो गईं कि साथ जीने मरने की कसमें खा लीं।
विज्ञापन

3 of 12
मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : संवाद
युवक का पिता भी समझाता रह गया बेटे को
होटल पहुंचे चंद्रभान के पिता प्रमोद ने बताया कि उसे भी इस रिश्ते की जानकारी दी गई थी। उसने उम्र की दुहाई देकर बेटे को समझाया था। मगर वह यही कहता था कि कुछ नहीं होता। कई बार डांटा गया था। मगर नहीं माना व आज उसने ये कदम उठा दिया। अकेले बेटे की मृत्यु पर बेहाल था।

 

4 of 12
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
मां ने कई बार दी इज्जत की दुहाई
बेटी की आत्महत्या की खबर पर होटल पहुंची मां ने बिलखते हुए बताया कि तीन माह पहले उसे इन दोनों के संबंधों की खबर लगी। उसका कोचिंग छुड़वा दिया था। साथ में कुछ दिन स्कूल भी बंद कराया। बेटी को अपनी व परिवार की इज्जत की दुहाई देकर खूब समझाया। डांटा भी। मगर वह नहीं मानी। युवक को भी फोन करके खूब समझाया। मगर वह यही कहता था कि अब हमारा कोई नाता नहीं। बावजूद इसके इस घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

5 of 12
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पहले बाप ने की आत्महत्या, अब मेरा क्या होगा
बेटी की मां ने बिलखते हुए वहां इस बात पर जोर दिया कि 2017 में इसके बाप ने भी आत्महत्या कर ली थी। हालांकि पूछने पर वह उस आत्महत्या के कारण को टाल गई। मगर यह कहते हुए इतना जरूर कहा कि अब बेटी ने भी वही कदम उठा लिया। अब वह अपने जीवन का क्या करेगी। फिलहाल उसे सास-ससुर और दस साल का बेटा संभालने के प्रयास में लगे थे। साथ में सहकर्मी भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

6 of 12
aligarh suicide - फोटो : अमर उजाला
ट्यूटर ने नाबालिग प्रेमिका संग होटल में की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सटे रोरावर इलाके के खेरेश्वर चौराहा स्थित होटल द रॉयल रेस्पाइट में शिक्षक ने नाबालिग प्रेमिका संग जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह से दोनों होटल में ठहरे हुए थे। शाम को उनकी आत्महत्या की खबर एक दोस्त के आने पर लगी। अब तक की जांच में आत्महत्या के पीछे प्रेम संबंध में परिवारों की बंदिश की बात निकल कर आ रही है। 
विज्ञापन

7 of 12
कमरा नंबर 204 - फोटो : संवाद
सोमवार शाम छह बजे पुलिस को डॉयल 112 पर सूचना मिली कि खेरेश्वर पुलिस चौकी के पास होटल में प्रेमी जोड़े के शव पड़े हैं। पुलिस ने युवक की पहचान 24 वर्षीय चंद्रभान निवासी ज्वालाजीपुरम बन्नादेवी व किशोरी की पहचान थाना बन्नादेवी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नौवीं की छात्रा के रूप में की है। सूचना पर दोनों के परिजन भी आ गए। 

8 of 12
इसी होटल में मिले प्रेमी युगल के शव - फोटो : संवाद
परिजनों ने बताया कि किशोरी जिस स्कूल में पढ़ती थी, चंद्रभान उसी स्कूल में पढ़ाता था। इसके बाद वह अपने घर पर कोचिंग भी चलाता था। किशोरी यहां पढ़ने जाती थी। इसी बीच दोनों में प्रेम संबंध हो गए। परिवारों को यह खबर तीन माह पहले लग गई थी। 

 

9 of 12
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
तभी से दोनों परिवारों ने बंदिश लगाते हुए किशोरी की कोचिंग छुड़वा दी थी। जांच में उजागर हुआ कि छात्रा सुबह अपने घर से स्कूल गई थी, लेकिन युवक उसे स्कूल से अपने साथ होटल में ले आया। सुबह 8:40 बजे से दोनों होटल में ही रुके हुए थे। 

 

10 of 12
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
दूसरी चाभी से खोला कमरा 
सासनी गेट निवासी दोस्त जब होटल पर पहुंचा और चंद्रभान के विषय में जानकारी की तो पता चला कि सुबह 8:40 बजे वे अपने साथ एक लड़की को लेकर कमरे में आया है। चार बजे तक के लिए कमरा बुक किया था, मगर अभी अंदर ही हैं। इस पर सासनी गेट के युवक ने कमरे का दरवाजा करीब 15 मिनट तक खटखटाया, मगर दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद होटल कर्मी ने दूसरी चाभी से कमरा खोला। 
 

11 of 12
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
साथ ले गए थे सल्फास, मिले रेपर 
स्टाफ ने कमरा खोला और जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो कमरे में बेड पर किशोरी का शव पड़ा था, जबकि जमीन पर युवक का शव था। जांच में कमरे में सल्फास के रेपर भी मिले। जग में पानी व खाली गिलास भी थे। स्कूल का बस्ता कमरे में ही कुर्सी पर रखा था। 

 
विज्ञापन

12 of 12
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
खेरेश्वर चौराहा के एक होटल में एक युवक व किशोरी के शव मिले हैं। दोनों ने जहर खाया है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। बाकी तथ्यों की जांच की जा रही है।- मयंक पाठक, एएसपी-सीओ प्रथम 

यह भी पढ़ें: UP: 'मैं परेशान हूं...', ट्यूटर ने आखिरी बार इन्हें की कॉल; फिर कमरा नंबर 204 में नाबालिग प्रेमिका संग दी जान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें