अलीगढ़ जिले के गोंडा में अनुसूचित जाति की चार वर्षीया बच्ची की मौत कैसे हुई और मौत से पहले क्या घटित हुआ? यह सवाल अभी अनुत्तरित है। चूंकि बच्ची का शव रात भर दो फीट गहरे पानी में डूबा रहा, इसलिए पोस्टमार्टम में काफी कुछ साफ नहीं हुआ है। इसी वजह से मौत के अलावा दुष्कर्म आदि के अंदेशे पर विसरा के साथ-साथ स्लाइड सुरक्षित रखी गई है। स्लाइड जांच में साफ होगा कि उसके साथ दरिंदगी हुई या नहीं हुई।
ये हैं पोस्टमार्टम के तथ्य: बच्ची के शव का पोस्टमार्टम डॉ. अमित सिंह, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. गीतांजलि व फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. कासिम के पैनल ने किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह तो स्पष्ट है कि बच्ची की मौत पानी में डूबने से हुई है। यह पुलिस जांच में साफ होगा कि उसे डुबोया गया या खुद डूबी। नाजुक अंग के बाह्य हिस्से या शरीर के अन्य हिस्से पर कोई चोट नहीं है। मगर अंदर हल्की चोट व रक्त के थक्के पाए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 8
पथराव में दरोगा घायल
- फोटो : अमर उजाला
इससे दुष्कर्म की कोशिश के अंदेशे से इंकार नहीं किया जा सकता। अब इसकी पुष्टि के लिए स्लाइड व विसरा सुरक्षित रख जांच के लिए भेजे गए हैं। चूंकि शव पानी में डूबा रहा है। इसलिए दुष्कर्म के अंदेशे को लेकर किसी अन्य तरह के साक्ष्य मिलना संभव नहीं हुआ है। हो सकता है कि कोई प्रयास हुआ भी हो और पानी में डूबे रहने के कारण साक्ष्य मिट गए हों।
विज्ञापन
3 of 8
मौके पर जमा भीड़ और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नाली व गड्ढा बच्ची ने कैसे किया पार
जहां बच्ची का शव मिला है, उसकी दूरी घर से करीब 400 मीटर है। वहां खेत के कोने में पानी का गहरा गड्ढा भी है। शव मिलने के स्थान और घर के रास्ते में नहर से पानी आने के लिए एक चौड़ी नाली भी है। जिसमें पानी भरा होने पर उम्र के हिसाब से बालिका का निकल पाना और उसे पार कर गड्ढे तक पहुंचना संभव नहीं है। इसे लेकर पुलिस व खुद परिवार से लेकर तमाम ग्रामीण सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं, पानी में जिस स्थान पर बच्ची मिली है वह करीब दो फिट गहरा है। उससे थोड़ा आगे पांच से छह फिट गहराई तक पानी है। बच्ची के शरीर की लंबाई ढाई फीट तक थी, इसलिए ये सवाल फॉरेंसिक एक्सपर्ट ही तय करेंगे कि उसकी मौत कैसे हुई।
4 of 8
यहीं मिला था बच्ची का शव
- फोटो : अमर उजाला
रात को दरोगा व पिता पहुंचे थे इस स्थान पर
जिस स्थान पर बच्ची का शव मिला है, उस स्थान पर चौकी के दरोगा बच्ची के पिता को लेकर पहुंचे थे। जब बच्ची के लापता होने की सूचना पिता ने चौकी पर दी तो दरोगा सबसे पहले घर पहुंचे। वहां बच्चों से बात की। फिर पैंठ वाले रास्ते तक बच्ची को देखा। इस दौरान पूरे समय पिता साथ रहा। रात करीब 12 बजे पिता के साथ खेत में उस स्थान तक भी देखा, जहां दिन में शव मिला। जिसमें दरोगा के जूते तक भीग गए। मगर अंधेरा अधिक होने के कारण कोई सुराग नहीं मिला था। इस तरह रातभर एक टीम में दरोगा व दूसरी टीम में सिपाही बच्ची को तलाशते रहे।
विज्ञापन
5 of 8
फाइल फोटो
- फोटो : social media
पथराव में चार गिरफ्तार
बच्ची के लापता होने के बाद से लेकर सोमवार रात तक परिवार के साथ चौकी इंचार्ज पूरी तरह रहे, इसलिए परिवार ने किसी तरह की शिकवा या नाराजगी व्यक्त नहीं की है। हां, जब शव उठाया जा रहा था, तब जरूर कुछ लोग उत्तेजित हुए। इस दौरान पथराव करने को लेकर पुलिस की ओर से 20 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ गोंडा में पथराव, सरकारी से कार्य में बाधा आदि का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जख्मी दरोगा की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में ओमवीर, धर्मवीर, मनोज कुमार, महाशय, अजीतपाल, बंटी, गजेंद्र, भूदेव धीरज, सत्यवीर, सोनू, सत्यभान, संतोष, सुरेश, गगन, प्रेमपाल, गजेंद्र, टींकू व भीम आदि नामजद हैं। इनमें से पूर्व प्रधान धर्मवीर, त्रिलोक चंद्र, ओमवीर व भीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
फाइल फोटो
मां और दादी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
लापता अनुसूचित जाति की चार साल की बच्ची का शव मिलने के बाद परिवार में हाहाकर मच गया। मृतका की मां और दादी ने आरोप लगाया कि उनकी बच्ची संग दुष्कर्म हुआ है। उसके बाद उसकी हत्या की गई है। सीओ इगलास इंस्पेक्ट गोंडा आदि घटनास्थल पर पहुंच गए। खबर देकर फॉरेंसिक टीम कोस बुलाया गया। बाद में एसएसपी कलानिधि नैथानी व एसपी देहात शुभम पटेल भी पहुंचे और घटनास्थल से लेकर घर तक बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
रविवार शाम से गायब बच्ची का सुबह शव मिला है। शव खेत में बने गड्ढे में पानी में मिला है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण ड्राउनिंग यानि पानी में डूबना आया है। शरीर व अंदरूनी बाह्य हिस्सों पर कोई जाहिरा चोट नहीं हैं। दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्लाइड सुरक्षित रखी गई हैं। उसकी जांच के बाद तस्वीर साफ होगी। गुमशुदगी सूचना पर मिली तहरीर में दर्ज मुकदमे में धाराओं की बढ़ोत्तरी की जा रही है। चार टीमें जांच में लगी हैं। अब बच्ची को डुबोया गया या वह खुद डूबी, यह जांच के बाद साफ होगा।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी