फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अश्लील मैसेज भेज छात्रा से मांगता था आपत्तिजनक फोटो, 3 मिनट 50 सेकंड के वीडियो में प्रोफेसर की करतूत उजागर

Sat, 31 May 2025 02:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर पर एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। तीन मिनट 50 सेकंड के वीडियो में छात्रा ने प्रोफेसर की करतूत उजागर की है। एसवी कॉलेज की पास आउट छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत संग वीडियो संदेश पुलिस को भेजा है। 
विज्ञापन
1 of 10
प्रोफेसर पर गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर पर छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगा है। खुद गोपनीय शिकायत भेजने वाली छात्रा ने अपने 3 मिनट 50 सेकंड के वीडियो में कई संगीन आरोप लगाए हैं। 

छात्रा ने कहा कि प्रोफेसर रात को फोन करके आपत्तिजनक फोटो मांगता था। छात्रा द्वारा शिकायत के साथ जो वीडियो भेजा गया है। उसमें कहा है कि वह कॉलेज की 2022-24 की छात्रा रही है। प्रोफेसर ने छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप से उसका नंबर लेकर उसे संदेश भेजना शुरू किया। 

 
विज्ञापन

2 of 10
अलीगढ़ का श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय - फोटो : संवाद
शुरुआत में उसने नंबर अधिक दिलाने, फिर नेट की परीक्षा दिलाने, पीएचडी कराने और प्रोफेसर बनवाने तक के वायदे करना शुरू किया। फिर वह उसके व्हाट्सएप डीपी पर लगने वाले स्टेटस फोटो पर कमेंट करने लगा। शुरुआत में तो उसने इन बातों को नजरंदाज किया। फिर वह उसे व्हाट्सएप पर कॉल करने लगा। हमेशा व्हाट्सएप कॉल ही करता था। 
विज्ञापन

3 of 10
अलीगढ़ का श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय - फोटो : संवाद
शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा
एक दिन बातों में लगाकर जब सेंटर प्वाइंट के पास बुलाया तो सीधे-सीधे घर चलकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रख दिया। शादी तक का प्रस्ताव रख दिया। अपनी पत्नी को बदचलन बताकर उसे छोड़ने तक की बात कही। वह वहां से किसी तरह चली आई। इस बीच कई बार उसने जब भी कॉल की तो उससे आपत्तिजनक फोटो तक मांगे। अब शिकायत करने के पीछे उसने अपना यही मकसद बताया कि उसके द्वारा भविष्य में अन्य किसी के साथ इस तरह की हरकत न की जाए। इसलिए वह यह शिकायत कर रही है।


 

4 of 10
आरोपी प्रोफेसर को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : संवाद
अपनी ओर से भेजे संदेश डिलीट कर देता प्रोफेसर
छात्रा ने अपने व प्रोफेसर के संवाद के जो स्क्रीन शॉट पुलिस को भेजे हैं, उनकी ओर इशारा करते हुए वीडियो में कहा है कि प्रोफेसर अपनी ओर से भेजे हुए संदेश पढ़े जाने के बाद डिलीट कर देता था। ताकि कोई साक्ष्य न रहने पाए। साथ में बातचीत हमेशा व्हाट्सएप कॉल पर ही करता था। ताकि रिकार्डिंग न होने पाए।
विज्ञापन

5 of 10
पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में लिया - फोटो : संवाद
अंग्रेजी कविताकार सिल्विया प्लाथ रख दिया था नाम
छात्रा ने अपने वीडियो में कहा है कि प्रोफेसर ने उसे अमेरिका की अंग्रेजी कविताकार सिल्विया प्लाथ नाम दिया था। कहता था कि तुम उसी की तरह लगती हो। अगर तुम उसके साथ आ जाओ तो तुमको उसी की तरह बना देगा।
विज्ञापन

6 of 10
कॉलेज के सभागार में प्रोफेसर के संबंध में बैठक करते प्रबंध समिति के सदस्य - फोटो : संवाद
अब कॉलेज नहीं करेगा जांच, पुलिस का करेंगे सहयोग
प्रोफेसर से जुड़े विवाद को लेकर शुक्रवार को कॉलेज प्रबंध समिति पदाधिकारियों व प्राचार्य के बीच मीटिंग में मंत्रणा हुई। हालांकि यह मीटिंग इस मामले में जांच समिति गठित करने के विषय पर हुई। मगर यहां प्रबंध समिति की ओर से यह तर्क रखा गया कि पहली बात ये कि छात्रा पासआउट है। दूसरी बाद उसके द्वारा भेजी गई चेट्स में प्रोफेसर की ओर से भेजे गए संदेश डिलीट हैं। इसलिए उन्हें पुलिस ही रिकवर करा सकती है। इसलिए हमारे स्तर से बनने वाली जांच समिति किस आधार पर जांच करेगी। 

 
विज्ञापन

7 of 10
आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक मुक्ता राजा को ज्ञापन देते छात्र नेता व अन्य - फोटो : संवाद
कुल मिलाकर इसके बाद तय हुआ कि मामले में कॉलेज या प्रबंध समिति के स्तर से कोई जांच नहीं की जाएगी। न जांच समिति बनाई जाएगी। बृहस्पतिवार को प्राचार्य द्वारा पुलिस को जो लिखकर दिया गया कि वे जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे। उस निर्णय को वापस ले लिया गया। अब तय किया गया कि पुलिस से ही मामले में जांच का अनुरोध किया जाएगा। साथ में पुलिस की जांच में हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।

 

8 of 10
aligarh professor scandal - फोटो : संवाद
प्रबंध समिति पदाधिकारियों संग मीटिंग में तय हो गया है कि हमारे स्तर से मामले में अब कोई जांच नहीं की जाएगी। अब पुलिस से ही मामले में जांच की सिफारिश की जाएगी। पुलिस जो भी जांच करेगी, उसमें सहयोग किया जाएगा।-प्रो.डा.ब्रजेश कुमार, प्राचार्य एसवी कॉलेज

 

9 of 10
कॉलेज में लगी शिकायत पेटिका - फोटो : संवाद
इस पूरे मामले में हम लगातार निगरानी रखे हुए हैं। कॉलेज प्रशासन ने अगर कार्रवाई नहीं की व पुलिस स्तर से मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो हम बृहस्पतिवार की अपनी चेतावनी के अनुसार 48 घंटे तक इंतजार करेंगे। उसके बाद आंदोलन को बाध्य होंगे। साथ में जब हाथरस में बिना छात्रा के मुकदमा हो सकता है तो यहां भी होना चाहिए।-बल्देव चौधरी सीटू, छात्र नेता

 
विज्ञापन

10 of 10
शिकायत पेटिका में जंग लगा ताला - फोटो : संवाद
हमने इस मामले में प्रोफेसर के मोबाइल व लैपटॉप आदि को अपने पास रख लिया है। शुरुआती तौर पर पता चल रहा है कि प्रोफेसर ने कई छात्राओं को संदेश भेजे हैं। जरूरत हुई तो मोबाइल-लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच व डेटा रिकवरी भी कराई जाएगी। हमें सिर्फ कॉलेज की ओर से जवाब मिलने का इंतजार है। ये जरूरी नहीं कि शिकायत भेजने वाली छात्रा को ही मुकदमे के लिए बुलाया जाए। हम पुलिस स्तर से या कॉलेज की ओर से भी तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई करेंगे।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी


यह भी पढ़ें: UP: 'मेहंदी लगे हाथ के फोटो... मुझसे दोस्ती करो, फायदे में रहोगी', प्रोफेसर ने आठ छात्राओं को भेजे थे ये मैसेज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें