अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि प्रोफेसर ने आठ छात्राओं को मैसेज भेजे थे। वो कहता था कि मुझसे दोस्ती करो, फायदे में रहोगी। एसवी कॉलेज के प्रोफेसर की गोपनीय शिकायत के बाद करतूत खुल रही हैं। मोबाइल में साक्ष्य मिले हैं।
अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर के खिलाफ छात्रा से आपत्तिजनक संवाद और संदेश भेजने का मुद्दा लगातार तूल पकड़ रहा है। जांच में सामने आ रहा है कि प्रोफेसर आठ छात्राओं को संदेश भेज रहा था। उनसे लंबी बातचीत करता था। दोस्ती के लिए कहता था। अच्छे नंबर दिलाने और पास कराने का झांसा देता था।
बुधवार को छात्रा द्वारा पुलिस को भेजी गई शिकायत व बृहस्पतिवार को हुए घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को कालेज में दिन भर इस प्रकरण की चर्चा रही। इसी बीच छात्र-छात्राओं की ओर से यह तथ्य निकलकर आया कि आरोपी प्रोफेसर की करतूतों की जानकारी काफी प्रोफेसरों को रही है।
विज्ञापन
2 of 9
आरोपी प्रोफेसर को पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : संवाद
मगर वे स्टाफ का मामला होने व बदनामी से बचने के लिए चुप्पी साधे रहे। इसी का परिणाम रहा कि तीन वर्ष पहले यानि वर्ष 2020-22 के सत्र में एमए की एक छात्रा इस प्रोफेसर की इसी तरह की हरकतों से तंग आकर पढ़ाई बीच में छोडक़र चली गई। उसने दूसरे प्रोफेसर को विषय भी बताया था। हालांकि उन्होंने नजरंदाज करने या किसी पटल पर शिकायत करने की सलाह दी। मगर छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी।
विज्ञापन
3 of 9
कॉलेज के सभागार में प्रोफेसर के संबंध में बैठक करते प्रबंध समिति के सदस्य
- फोटो : संवाद
इस छात्रा ने महिला अधिकारी को बताया था विषय
अब बुधवार को शिकायत भेजने वाली छात्रा ने दिसंबर माह में अपने व्हाट्सएप के जरिये कॉलेज की एक महिला अनुशासन अधिकारी को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत भेजी दी। मगर महिला अनुशासन अधिकारी ने यह कहकर बात खत्म कर दी कि इस शिकायत में बहुत कुछ साक्ष्य नहीं हैं। इस बीच छात्रा व महिला अधिकारी के बीच करीब दस मिनट की व्हाट्सएप कॉल पर बात भी हुई थी। छात्रा की ओर से ये चेट भी शिकायत के साथ पुलिस को भेजे गए हैं।
4 of 9
अलीगढ़ का श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय
- फोटो : संवाद
मोबाइल में मिले अन्य छात्राओं को संदेश भेजने के साक्ष्य
प्रोफेसर को बृहस्पतिवार को हंगामे के बीच पुलिस जब निकालकर ले गई। तब उसका मोबाइल व लेपटॉप पुलिस ने अपने पास रख लिया। इस बीच मोबाइल खोलकर देखा तो आठ छात्राओं से अलग अलग संदेश भेजने के साक्ष्य मिले हैं। कुछ मैसेज डिलीट भी किए हुए हैं। इसे लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। जरूरत हुई तो डेटा रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 9
पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में लिया
- फोटो : संवाद
मेहंदी लगे हाथ के फोटो मांगता था
छात्राओं को भेजे गए संदेशों पर ध्यान दें तो किसी को वह आपत्तिजनक इमोजी भेजता था। किसी के स्टेटस पर अमर्यादित टिप्पणी करता था। किसी से संदेश में मेहंदी लगे हाथ के फोटो मंगाता था। कुल मिलाकर ये सभी संदेशों पर ध्यान दें छात्रा व गुरु के रिश्ते के बीच उचित नहीं हैं।
विज्ञापन
6 of 9
अलीगढ़ का श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय
- फोटो : संवाद
अचानक छुट्टी पर गया प्रोफेसर
बृहस्पतिवार देर शाम थाने से पुलिस द्वारा प्राचार्य व अन्य प्रोफेसरों की सुपुर्दगी में दिया गया प्रोफेसर शुक्रवार को अचानक छुट्टी पर चला गया। इसे लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
7 of 9
आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक मुक्ता राजा को ज्ञापन देते छात्र नेता व अन्य
- फोटो : संवाद
ज्ञापन लेकर विधायक ने प्राचार्य पर उछाले सवाल
शुक्रवार को कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा पहुंची थीं। इस खबर पर वहां इस मामले में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करने वाले छात्र नेता बल्देव चौधरी सीटू,जय यादव और अजय तोमर आदि पहुंच गए। उन्होंने विधायक को इस मामले में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रोफेसर को निलंबित करने व प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने की मांग रखी।
8 of 9
कॉलेज के सभागार में प्रोफेसर के संबंध में बैठक करते प्रबंध समिति के सदस्य
- फोटो : संवाद
साथ में कहा कि मामले में कॉलेज की जांच समिति पर भरोसा नहीं है। इसलिए बाहरी किसी समिति से जांच कराई जाए। जब विधायक ने विषय सुना व पुराने किस्से उनके सामने रखे तो उन्होंने प्राचार्य पर सवाल उछाले। कहा कि ये सब हो रहा है। आपके स्तर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस पर प्राचार्य चुप रहे। ज्ञापन देने वालों में गोपाल शर्मा,अरुन शर्मा,पूरन,जतिन,शुभम, प्रशांत, विनीत, जुगेंद्र, आकाश, मानविंदर, सनी, आशू आदि शामिल रहे।
कॉलेज में सालों से नहीं खुली शिकायत पेटिका
महिला अपराध के नियमों को लेकर यह तय है कि प्रत्येक कॉलेज में एक शिकायत पेटिका होगी। जिसमें कोई भी अपनी शिकायत लिखित में डाल सकता है। इसकी एक चाभी कॉलेज के पास। दूसरी महिला पुलिस के पास रहती है। मगर इस कॉलेज में बाहर की ओर कोई पेटिका नहीं मिली, जबकि अंदर काफी पुरानी एक पेटिका लटकी मिली, जो जंग खाई थी। देखने से लग रहा था कि सालों से यह पेटिका नहीं खुली।