फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में मासूम बच्चियों का कत्ल: दो लाख रुपये की सुपारी... दस हजार एडवांस लेकर चले आए परिवार का खात्मा करने

Thu, 29 May 2025 03:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि दो लाख रुपये में परिवार को खत्म करने की सुपारी मिली थी। इसके लिए दस हजार एडवांस मिले थे।
विज्ञापन
1 of 9
hathras murder - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद गिरफ्त में आए आरोपी विकास और लल्लू ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया था कि प्रवक्ता छोटेलाल गौतम के बड़े भाई बाबूराम का लड़का सोनलाल दुबई में रहता है और उसी ने पूरे परिवार की खात्मे की दो लाख रुपये में सुपारी दी थी। दस हजार रुपये एडवांस भी दिए थे।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, सोनेलाल करीब दो साल से दुबई में रहता है। विकास और लल्लू की उससे मोबाइल पर व्हाट्एप चैटिंग और मैसेंजर पर वॉइस कॉल पर बात होती रहती थी। इन्हें पैसों की जरूरत थी और विकास से बात की। 
विज्ञापन

2 of 9
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए घायल कातिल - फोटो : अमर उजाला
सोनेलाल ने उनसे कहा कि "तुम मेरा एक काम कर दो, मैं पैसे दे दूंगा"। उसने कहा कि हाथरस में मेरे चाचा छोटे लाल गौतम अपने परिवार के साथ रहते हैं, उनके कोई लड़का नहीं हैं, केवल दो लड़कियां है, तुम अगर उन चारों को मार दो तो उनकी जमीन, जायदाद मुझे और मेरे परिवार को मिल जाएगी, इसके लिए तुम्हें दो लाख रुपये दूंगा। 

 
विज्ञापन

3 of 9
मृतक बच्ची विधि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
सोनेलाल ने अपने जीजा मनोज को इन्हें कुछ पैसे देने के लिए कहा, जिसने 18 दिसंबर 2024 को एक अन्य व्यक्ति सौरभ पटेल से विकास की मां के एकाउंट में फोन पे से दस हजार रुपये डलवा दिए और बाकी रकम काम पूरा होने के बाद देने का वादा किया।

4 of 9
मृतक बच्ची सृष्टि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
हत्या से 10 दिन पहले की थी घर की रेकी
लल्लू पाल ने बताया कि योजना के तहत 12 जनवरी को विकास के साथ छोटे लाल के घर आए थे, उनके घर आने और जाने वाले सभी रास्तों को देख लिया था, उसके बाद चले गए थे। घटना से दस दिन पहले घर की रेकी कर ली थी। 

 
विज्ञापन

5 of 9
Hathras Murder Case - फोटो : संवाद
इसके बाद 22 जनवरी को लल्लू और विकास कानपुर से ट्रेन पकड़कर हाथरस जंक्शन आए और यहां से हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचे। वहां से ई रिक्शा में बैठकर बस स्टैंड पहुंचे और वहां से पैदल आशीर्वाद कॉलोनी में छोटे लाल के घर चले गए। इस दौरान विकास ने अपने फोन से छोटे लाल के नंबर पर फोन किया था फोन वीरांगना ने उठाया और हम घर पहुंच गए।
विज्ञापन

6 of 9
हाथरस में डबल मर्डर के बाद घटनास्थल पर फैला खून (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
सबसे पहले विधि का गला काटा
लल्लू ने बताया कि सबसे पहले विकास ने लंबे चाकू से छोटी लड़की विधि का गला काटा और मैंने बड़ी लड़की सृष्टि का गला काटा। उसके बाद विकास ने छोटे लाल पर प्रहार किया और फिर मैंने चाची वीरागंना पर प्रहार किया तो वह जोर से चिल्लाई। इस दौरान विकास ने छोटे लाल का फोन ले लिया और जो बैग साथ लेकर आए थे, उसे लेकर भाग गए।
विज्ञापन

7 of 9
दो हत्यारों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद
दुबई से मास्टरमाइंड को नहीं ला पाई है पुलिस
भूगोल प्रवक्ता छोटे लाल गौतम की दोनों बच्चियों की हत्या में मास्टरमाइंड सोनेलाल गौतम ने दुबई से पूरे परिवार की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या करने वाले हाथों को तत्काल मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस की पकड़ अभी मास्टरमाइंड से दूर है। पुलिस मास्टरमाइंड सोनेलाल गौतम के पासपोर्ट के प्रत्यारोपण की कार्रवाई में जुटी हुई है, जिससे कि जल्द से जल्द मास्टरमाइंड को सऊदी अरब के दुबई से लाने के लिए दूतावास से दस्तावेज प्रकिया में जुटी हुई है।

8 of 9
मृतक बच्चियों की मां वीरांगना - फोटो : संवाद
सुरक्षा को लेकर अपने भाई के पास कानपुर चली गई थी वीरांगना
वीरागंना के भाई नबाव सिंह ने बताया कि दोनों भांजियों सृष्टि और विधि की हत्या के बाद वे अपनी बहन और बहनोई को मोहनपुर मजराई टर्रा थाना घाटमपुर जनपद कानपुर में ले गए। यहां उनकी जान को खतरा था। वीरांगना ने अपने भाई नवाब सिंह के साथ इस केस की पैरवी की है।

 
विज्ञापन

9 of 9
हाथरस में डबल मर्डर के बाद घटनास्थल पर जमा लोग (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
उन्होंने बताया कि कानपुर में एक प्लॉट, करीब 15 बीघा खेत हथियाने के लिए यह घटना की गई। उन्होंने यह भी बताया कि वीरांगना की जेठानी ने अपने तीन बेटों में से एक अंश को गोद लेने के भी दबाव बनाया था। कई बार कहा था कि उसे अपना वारिस बना लो। हाथरस ले जाओ और पढ़ाओ लिखाओ, लेकिन वीरांगना ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें: UP: 'जिस भरोसे से आश्रय दिया... उसी का कत्ल कर दिया', मासूम बच्चियों के हत्यारों को फांसी की सजा; पूरी कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें