फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक हत्याकांड में नया खुलासा: पूजा के घर जुटे सियासी दिग्गजों के बीच मौजूद थे शूटर, फजल और आसिफ ने खोला राज

Sun, 05 Oct 2025 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या की साजिश रचने के साथ-साथ पूजा शकुन पांडेय ने शूटरों को अपना सियासी भौकाल दिखाकर इस हत्या के लिए राजी किया। हत्या की साजिश डेढ़ माह पहले रची गई।
विज्ञापन
1 of 16
Abhishek Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगढ़ में 17 सितंबर को पूजा शकुन पांडेय के घर पर सियासी जमावड़ा लगा था। जनप्रतिनिधियों के साथ ही शहर की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। इस भीड़ में अभिषेक गुप्ता की हत्या में शामिल रहे फजल और आसिफ भी थे। पूजा ने इस दौरान इन दोनों को यह भी बता दिया था कि उसके संबंध बड़े-बड़े लोगों से हैं, लिहाजा वह उन पर आंच नहीं आने देगी। पुलिस की पूछताछ में इन बातों का गिरफ्तार शूटरों ने खुलासा किया है।

गांधी पार्क के बी-दास कंपाउंड परिसर में रहने वाली पूजा शकुन पांडेय व अशोक पांडेय समय-समय पर धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं। सुपारी लेने वाला शूटर फजल पिछले 7-8 वर्ष से दोनों को करीब से जानता है।
विज्ञापन

2 of 16
पूजा शकुन पांडेय के घर पर तर्पण कार्यक्रम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगर जब बात हत्या की आई और उसका साथी आसिफ भी इसमें शामिल हुआ, तब तमाम सवाल शूटरों की ओर से उछाले गए। उन्हें समझाया गया कि किस तरह सीसीटीवी से बचना है। किस तरह मोबाइल का प्रयोग घटना वाले दिन नहीं करना है। साथ में यह भी समझाने का प्रयास हुआ कि उनकी सत्ताधारी तमाम नेताओं से करीबी है। कोई बात फंसेगी तो वे सब मदद करेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 16
पूजा शकुन पांडेय के घर पर तर्पण कार्यक्रम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस क्रम में 17 सितंबर को पूजा शकुन ने घर पर तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विधायक, एमएलसी, भाजपा और संघ के तमाम दिग्गजों को आमंत्रित किया गया। वे इस कार्यक्रम में शामिल हुए, मगर उन्हें कुछ नहीं पता था कि पांडेय दंपती कोई खिचड़ी पका रहे हैं। उस दिन दोनों शूटरों को घर पर सफाई आदि काम के नाम पर बुलाया गया था। तब उन्हें इशारों में बताया कि ये सभी करीबी हैं।
 

4 of 16
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यही लोग बाद में किसी तरह के संकट में मदद करेंगे, मगर ये सब संभव नहीं हो सका। जब परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने भेद खोला तो अब तक तीन लोग पकड़े गए, जबकि पूजा खुद फरार है।
 
विज्ञापन

5 of 16
पूजा शकुन का स्वागत करते हुए अभिषेक गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा शकुन पांडेय ने खुद का भी किया तर्पण
गृहस्थ जीवन छोड़कर संन्यासी जीवन में शामिल हुई पूजा शकुन अपना तर्पण भी कर चुकी है। इसके लिए महामंडलेश्वर बनने के बाद बाकायदा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
 
विज्ञापन

6 of 16
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों ने कहा, आते रहते थे सियासी दिग्गज
पूजा की गतिविधियों पर पुलिस स्तर से आसपास रहने वालों से भी बात की गई, मगर वहां ज्यादातर लोगों के स्तर से यही जवाब मिला कि यहां सियासी व धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोग आते रहते थे। हम लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते थे। समाचार पत्रों में हत्या की जानकारी मिलने के बाद सभी लोग खुद दंग रह गए।
 
विज्ञापन

7 of 16
महामंडलेश्वर पूजा शकून का आवास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की संपत्ति पर नजर.. फिलहाल 15 लाख पूजा के खाते में
फरार पूजा शकुन पांडेय की संपत्तियों पर भी पुलिस की नजर पहुंच गई है। फिलहाल वह अपने बैंक बैलेंस वाले खाते के डेबिट कार्ड को लेकर फरार घूम रही है, मगर अभी तक उसने कहीं भी अपने डेबिट कार्ड का प्रयोग नहीं किया। 

8 of 16
महामंडलेश्वर पूजा शकून पिस्टल चलाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं पुलिस उसकी व उसके पति की अचल संपत्तियों की भी जानकारी जुटा रही है, ताकि कुर्की प्रक्रिया व गैंगस्टर के बाद की प्रक्रिया में इन संपत्तियों पर कार्रवाई की जा सके।

 

9 of 16
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार पूजा के पास 15 लाख के आसपास रकम है, जिसका प्रयोग वह डेबिट कार्ड के जरिये कर सकती है, मगर अभी तक उसने कहीं भी इस तरह की गतिविधि नहीं अपनाई है। 

10 of 16
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं पुलिस की विवेचक टीम ने उसकी निजी व अचल संपत्तियों की जानकारी जुटाना भी शुरू कर दिया है, जिसमें ये जानने का प्रयास हो रहा है कि आखिर पूजा व अशोक की संपत्तियां कब कब खरीदी गई हैं, उनका स्रोत कहां से है। कितनी संपत्तियां पिता या परिवार की ओर से मिली हैं।

 

11 of 16
Aligarh murder - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक कहते हैं। इन सभी पहलुओं पर जांच व जानकारी जुटाने का काम जारी है। विवेचना के क्रम में आगे कार्रवाई तय होंगी। 

12 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और पूजा शकून की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा शकुन से महामंडलेश्वर पद छिना, निरंजनी अखाड़े से भी निष्कासित
महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय से महामंडलेश्वर का पद छीन लिया गया है। बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या की साजिश रचने व 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने की खबर निरंजनी अखाड़े तक पहुंचने के बाद यह कदम उठाया गया है। साथ में निरंजनी अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है। यह घोषणा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने अमर उजाला से बातचीत में की है। इधर, अदालत ने लापता पूजा शकुन के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिए हैं।

 

13 of 16
aligarh murder - फोटो : अमर उजाला
खेरेश्वर चौराहा पर 26 सितंबर की देर शाम अभिषेक गुप्ता की हत्या में साजिश की मुख्य आरोपी के रूप में नामजद पूजा शकुन पांडेय लापता है। शूटरों के पकड़े जाने व उनसे हुए खुलासे में पूछताछ के बाद एसएसपी स्तर से पूजा शकुन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यह खबरें निरंजनी अखाड़ा तक पहुंच गई हैं। इसी विषय में शनिवार को अमर उजाला ने श्री निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से बातचीत की। वे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के भी अध्यक्ष हैं।

 

14 of 16
अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि पूजा शकुन अखिल भारत हिंदू महासभा की सचिव है। वह हिंदुत्व-सनातन के लिए काम कर रही थी। उसके आग्रह पर उसकी शैक्षिक योग्यता व धार्मिक कार्यों में रुचि को देखते हुए निरंजनी अखाड़े में जोड़ने के साथ-साथ महामंडलेश्वर सरीखा गरिमामयी पद दिया गया था। उसे अखाड़े में शामिल कराने से पहले पारिवारिक तथ्यों पर भी जानकारी जुटाई गई थी। उसके पिता भी प्रोफेसर थे।

 

15 of 16
अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि पूजा के कृत्यों से निरंजनी अखाड़ा व अखाड़ा परिषद बेहद आहत हुआ है। इसी के चलते उसे निरंजनी अखाड़ा व महामंडलेश्वर के पद से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में भी गांधी के पुतले को गोली मारने में जेल गई थी। तब इस तरफ राजनीतिक विषयों के चलते ध्यान नहीं दिया गया था लेकिन अब कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। बता दें कि इस हत्याकांड में पूजा शकुन के पति अशोक पांडेय व दो शूटरों को पुलिस जेल भेज चुकी है। पूजा घटना वाली रात से ही लापता है।
 
विज्ञापन

16 of 16
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब किसी अखाड़े से नहीं जुड़ सकेगी पूजा शकुन
अखाड़ा परिषद के नियमों के अनुसार जिस किसी महामंडलेश्वर या अखाड़े से जुड़े व्यक्ति को किन्हीं विवादों के चलते निष्कासित किया जाता है, उसे अखाड़ा परिषद की भाषा में तन्ख्वाई यानि अखाड़े से निष्कासित हो चुका व्यक्ति कहा जाता है। ऐसे व्यक्ति को भविष्य में किसी अखाड़े में शामिल नहीं किया जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें