फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पूजा ने रिश्तों को कलंकित किया... इसलिए राखी बंधवाना छोड़ा', अभिषेक हत्याकांड में पिता ने बताई पूरी कहानी

Tue, 07 Oct 2025 02:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में आरोपी पूजा शकून पांडेय फरार है। वहीं, अभिषेक के पिता नीरज गुप्ता ने पूजा पर खुलकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पूजा ने रिश्तों को कलंकित कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 10
abhishek murder case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगढ़ में बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 
अभिषेक गुप्ता के पिता नीरज गुप्ता ने कहा है कि वह पूजा शकुन पांडेय से राखी बंधवाते थे। तीन साल तक इस रिश्ते को कायम रखा लेकिन पूजा ने रिश्ते को कलंकित किया। इसलिए पिछली दो बार से राखी नहीं बधवाई। इधर, सोमवार को एसएसपी से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रयासों से वह संतुष्ट हैं। पुलिस ने भरोसा दिया है कि पूजा जल्द पकड़ी जाएगी।

अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद परिवार ने सोमवार तक पूजा को न पकड़े जाने पर आत्मदाह का ऐलान किया था। सोमवार को एसएसपी व एएसपी से मुलाकात के बाद नीरज गुप्ता ने बताया कि पुलिस ठोस प्रयास कर रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 10
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभी तीन-चार दिन का समय मांगा है। हमें आस है कि जल्द पुलिस पूजा को पकड़ लेगी। जब उनसे पूजा शकुन से अब तक राखी बंधवाने के सवाल पर बात हुई तो बताया कि वह पूजा को छोटी बहन के रूप में देखते थे। इसी रिश्ते के चलते उन्होंने अपने बेटे को उसके पास पढ़ने के लिए भेजा था।
 
विज्ञापन

3 of 10
पूजा शकुन का स्वागत करते हुए अभिषेक गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले अधिवक्ता, दबाव में हो रही कार्रवाई
पूजा शकुन के अधिवक्ता व अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने पुलिस पर दबाव में कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जेल में मुलाकात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। सोमवार को वह अशोक पांडेय से मुकदमे के सिलसिले में मिलने पहुंचे तो उन्हें पहले टरकाने का प्रयास हुआ।
 

4 of 10
महामंडलेश्वर पूजा शकून का आवास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज
पूजा शकुन के अधिवक्ता की ओर से उसकी अग्रिम जमानत अर्जी सत्र न्यायालय में दायर की गई है। इस पर मंगलवार को सुनवाई की तारीख नियत है। आज इसके लिए पुलिस स्तर से पूजा शकुन का क्राइम रिकॉर्ड व इस मुकदमे की अब तक की केस डायरी भी पेश की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 10
पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोशाल देख रही युवती अकेली है घर में
पुलिस लगातार पूजा के घर पर भी निगरानी रखे हुए है। वहां घर के सामने पूजा शकुन द्वारा बनाई गई गोशाला की देखरेख के लिए एक युवती है। वही पूजा के घर में है। वही गोशाला में काम देखती है। हालांकि उससे बातचीत की कोशिश की तो उसने किसी तरह की बात करने से इन्कार कर दिया।
 
विज्ञापन

6 of 10
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहीं नेपाल तो नहीं भाग गई पूजा, तलाश तेज
पूजा शकुन कहीं नेपाल तो नहीं भाग गई, यह अंदेशा अब पुलिस के जेहन में है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस की टीमों ने अब पिछले दस दिन से टोल-राज्यों के बॉर्डरों पर सीसीटीवी देखना शुरू कर दिया है। अलग-अलग दिशाओं में पुलिस को लगाया गया है। चूंकि, उसके पास पासपोर्ट नहीं है इसलिए पुलिस नेपाल जाने का अंदेशा जता रही है
विज्ञापन

7 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और पूजा शकून की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा शकुन की तलाश में पुलिस यूपी के कई जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड के संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। सभी धर्मस्थल वाले नजदीकी राज्यों को भी पूजा के फोटो व मुकदमे में 25 हजार का इनाम होने की सूचना भेज दी गई है। अन्य राज्यों की पुलिस के जरिये टोल व बॉर्डर नाकों पर दिखवाया जा रहा है। कामाख्या मंदिर गुवाहाटी जाने के अंदेशे पर भी काम किया जा रहा है।

8 of 10
महामंडलेश्वर पूजा शकून पिस्टल चलाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा बचपन से लेकर अब तक के ठिकानों कायमगंज, हिसार, सहारनपुर, रामपुर में भी परिचितों के विषय में विवरण जुटाया जा रहा है। इधर, पुलिस की एक टीम को पूजा शकुन के खातों व संपत्तियों की डिटेल निकलवाने में लगाया गया है, ताकि यह जानकारी रखी जा सके कि कहीं वह फरारी में किसी तरह का लेनदेन या संपत्ति से जुड़ा अन्य प्रयोग तो नहीं कर रही।

9 of 10
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा शकुन पांडेय व अशोक पांडेय के अलावा उनके परिचितों की गाड़ियों के नंबर आदि की डिटेल निकलवाई जा रही है। उन नंबरों को भी सभी जगह भेजा जाएगा। हालांकि परिवार के सभी वाहन घर पर ही खड़े हैं।
 
विज्ञापन

10 of 10
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमारी टीमें हर संभव प्रयास कर रही हैं। जल्द पूजा शकुन को पकड़ा जाएगा। हर दिशा में प्रयास जारी हैं। साथ में उसकी संपत्तियों, खातों आदि का भी विवरण जुटाया जा रहा है।-मयंक पाठक, सीओ प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें