पटियाली, कासगंज में सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला अब्दाल में दोस्त के हाथों मौत का शिकार हुए दोस्त का शव रविवार देर रात गांव पहुंचा। शव के गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में उबाल था। हत्यारोपी की गिरफ्तारी एवं अफसरों को बुलाने की जिद पर अड़े ग्रामीणों ने सोमवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया बुझाया, आश्वासन मिलने के बाद दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
2 of 6
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की रात नगला अब्दाल में टहलने के बहाने दोस्त रेशमपाल को घर से बुलाकर ले गए उसके ही दोस्त शाकिर ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद गांव में तनाव हो गया। दो समुदायों का मामला होने के बाद पुलिस ने सतर्कता बरती। रविवार को दिन में पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद रात लगभग 11 बजे मृतक रेशमपाल का शव गांव में पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 6
गांव में शव पहुंचने के बाद एकत्रित लोग
- फोटो : अमर उजाला
शव के पहुंचते ही फिर से गांव में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह से ही ग्रामीण मृतक के घर एकत्रित हो गए। आस पास के गांव के लोग भी गांव नगला अब्दाल पहुंच गए। गांव में पुलिस तैनात थी। लोगों की भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने मृतक के परिजनों से शव का अंतिम संस्कार करने को कहा, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार का इंकार कर दिया। जिससे पुलिस महकमे में खलबली मची।
4 of 6
गांव पहुंचे एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
गांव में तैनात पुलिसकर्मियों ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी डीएम, एसपी को मिली। डीएम सीपी सिंह ने एसडीएम शिवकुमार को मौके पर भेजा। एसडीएम ने ग्रामीणों को काफी देर तक समझाया बुझाया और आरोपी के खिलाफ सख्त के सख्त कार्रवाई करने एवं परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। दोपहर बाद कादरगंज गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
रेशमपाल का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी की तलाश एवं उसके बारे में जानकारी करने के लिए पुलिस ने उसके कुछ परिजनों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों को छोड़ दिया। जिससे और भी आक्रोश बढ़ गया। पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिया।
गांव में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के क्षेत्रों में पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही हैं। गांव में तनाव के बीच शांति है। हालांकि लोग काफी आक्रोशित थे। किसी भी व्यक्ति को 24 घंटे से अधिक हिरासत में नहीं रखा जा सकता। इसलिए आरोपी के बेटे से पूछताछ के पुलिस ने छोड़ दिया गया। ग्रामीणों को समझाया गया। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है - सुशील घुले, एसपी।