फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Murder: चार महीने पहले हुई थी अंजू की शादी, मायके आई तो सिरफिरे ने खौफनाक तरीके से कर दी हत्या

Sun, 13 Nov 2022 10:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
मृतका अंजू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र में मायके आई विवाहिता अंजू की गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार को दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव के लोग स्तब्ध हैं। विवाहिता की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। बताया जाता है कि आरोपी ने एकतरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय वहां मौजूद मृतका की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि अंजू और आरोपी के बीच पहले विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने बहन को गोली मार दी। 

गांव छाछा निवासी जोगेंद्र सागर की पुत्री अंजू (26) को गांव निवासी कुलदीप यादव परेशान करता था। जोगेंद्र ने चार माह पूर्व पुत्री की शादी थाना कुरावली क्षेत्र के गांव हटऊ निवासी अजीत कुमार के साथ कर दी थी। शुक्रवार को अंजू अपने मामा सुनील कुमार के साथ मायके आई थी। अंजू का पति और मां घर में ही थे। आरोप है तभी कुलदीप यादव तमंचा लेकर घर में घुस आया। अंजू को साथ चलने के लिए कहने लगा। विरोध करने पर अंजू की कनपटी में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। 
विज्ञापन

2 of 5
मृतका के घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की दोपहर को आरोपी पहले से ही तैयारी करके आया था। उसे लग रहा था कि इस समय घर में कोई भी मौजूद नहीं है। मौका पाकर वह घर में घुस आया और अंजू से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में भरे कुलदीप ने उसे तमंचा से गोली मार दी और वहां से भाग गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
मृतका की बहन ने एसपी को बताई आंखों देखी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने मंजू की हत्या उसकी छोटी बहन काजल के सामने की। काजल ने एसपी को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। नव विवाहिता की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या की घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है।

4 of 5
मृतका की मां को संभालती रिश्तेदार महिला - फोटो : अमर उजाला
आरोपी कुलदीप शादी से पहले ही अंजू को परेशान कर रहा था। इस पर परिजनों ने अंजू की शादी करा दी। शादी के बाद अंजू काफी खुश थी। उसे क्या पता था कि एकतरफा प्रेम में पागल कुलदीप उसकी जान ले लेगा। रोते बिलखते परिजन का भी कहना है कि उन्होंने तो बेटी के खुशहाल जीवन के लिए फैसला लिया था, लेकिन कुलदीप ने बेटी की सारी खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर एसपी व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आरोपी भी गांव का ही रहने वाला है, इसलिए एसपी की ओर से एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी कमलेश दीक्षित ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें