फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी बर्थडे पार्टी: युवक ने दोस्तों संग कार के बोनट पर बैठ पिस्टल से काटा केक, फिर दनादन किए फायर

Wed, 29 Jun 2022 05:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
युवकों ने पिस्टल से काटा केक - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में कार के बोनट पर बैठकर जन्मदिन की पार्टी मनाते युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। खास बात यह है कि बोनट पर बैठे युवक पिस्टल से केक काटते हैं। इसके बाद एक युवक खड़ा होकर दनादन फायर कर देता है। कार के आसपास कुछ अन्य लड़के भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। इनमें से कुछ नाबालिग भी लग रहे हैं। जिस कार पर युवक बैठे हैं, उस पर आगरा का नंबर लिखा हुआ है। युवकों ने अपना जन्मदिन मैनपुरी मार्ग किनारे किसी खाली जगह पर मनाया। उनके पीछे मार्ग पर वाहन गुजरते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन युवक बेखौफ होकर पिस्टल के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने में मस्त हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार के नंबर से युवकों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
युवकों ने पिस्टल से काटा केक - फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मैनपुरी मार्ग किनारे खाली जगह पर तीन दिन पूर्व कुछ युवक अपना जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचते हैं। उनके पास आगरा नंबर की एक सफेद रंग की कार है। 
विज्ञापन

3 of 5
केक काटने के बाद फायरिंग करता युवक - फोटो : अमर उजाला
कार के बोनट पर पांच केक रखे हैं और पांचों ही युवक बोनट पर बैठे हुए हैं। एक युवक के हाथ में पिस्टल है। वह पिस्टल से पहले केक काटता है। इसके बाद खड़ा होकर फायरिंग करता है।

4 of 5
युवक के हाथ में पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
कार के आसपास कुछ लड़के भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। इनमें से किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जाता है कि यह कार एटा चौराहे के समीप एक खाद-बीज की दुकान के स्वामी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवकों ने पिस्टल से काटा केक - फोटो : अमर उजाला
सीओ कमलेश कुमार का कहना है कि उनके पास एक वीडियो आया है, जिसमें कुछ युवक कार के बोनट पर बैठ कर पिस्टल से केक काटते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें