फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कलेक्ट्रेट परिसर में टावर पर चढ़ा युवक, मांग पूरी न होने पर कूदने की धमकी

Tue, 23 Jul 2019 04:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
इसी टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार की सुबह एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। युवक टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों को भी बुला लिया गया। अगली स्लाइड्स में जानिए आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
टावर पर चढ़ा 35 वर्षीय युवक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में संविदा कर्मचारी था। बताया गया है कि मानसिक चिकित्सालय से हाल ही में 21 संविदा कर्मियों को निकाला गया है। इसमें यह युवक भी शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा और बहाल किए जाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया। जब लोगों ने उसे टावर पर चढ़ा देखा तो हड़कंप मच गया। 

4 of 5
मौके पर दमकल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही थाना नाई की मंडी पुलिस पहुंच गई। दमकल कर्मियों को भी मौके पर बुला लिया गया। टावर पर चढ़ा युवक वहां से कूदने की धमकी दे रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर अफसर व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
युवक का कहना था कि अगर उसकी मांग नहीं मानी गई तो वो आत्महत्या कर लेगा। पुलिस और प्रशासन के अफसरों के समझाने के बाद युवक नीचे उतरा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें