आगरा के शास्त्रीपुरम में बुधवार की सुबह शोहदे ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। एक साल से परेशान कर रहे शोहदे ने ड्यूटी पर जा रही युवती को जेसीबी चौराहे पर रोक लिया। जबरन साथ चलने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर बौखला गया और स्कूटी से गिराने के बाद लात-घूंसों से पीटा। चाकू से पीठ-गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। युवती की चीखपुकार सुनकर लोग इकट्ठे हुए तो हमलावर अपने साथी के साथ भाग निकला। युवती घायल हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं।
">http://
सिकंदरा क्षेत्र की युवती सर्जिकल सामान बनाने की कंपनी में कार्यरत है। बीकॉम की पढ़ाई भी कर रही है। सुबह तकरीबन 10:30 बजे वह स्कूटी से ऑफिस जा रही थी। क्षेत्र में रहने वाला युवक ओमकार एक साल से दोस्ती का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे पर बाइक आगे लगाकर रोक लिया। वह अपने साथ चलने की कहने लगा। युवती ने मना कर दिया और स्कूटी को आगे निकालने लगी। इस पर ओमकार ने स्कूटी से चाबी निकाल ली।