डॉ. योगिता की हत्या में गिरफ्तार किए गए डॉ. विवेक तिवारी ने पुलिस पूछताछ में हत्या के तरीके से लेकर वजह तक की जानकारी दी। उसने बताया कि योगिता उससे दूरी बना रही थी, उसे लगा कि वह किसी और को चाहने लगी है। उसे यह बर्दाश्त नहीं था कि वह किसी और की हो जाए। इसलिए उससे फोन पर कहा, चाहे फिर कभी न मिलना, लेकिन आखिरी बार मुलाकात के लिए आ जाओ, कुछ बात करनी है।
विज्ञापन
2 of 6
yogita gautam murder case
- फोटो : अमर उजाला
उसे कार में ले गया। उसे पूछा कि उससे शादी करेगी या नहीं? उसके इनकार करते ही, जान ले ली। सीओ कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने विवेक से हुई पूछताछ का ब्योरा दिया। विवेक मंगलवार शाम तकरीबन साढ़े छह बजे वह आगरा आया। डॉ. योगिता नूरी गेट पर राहुल गोयल के मकान में किराये पर रहती थी। उसके घर के बाहर पहुंचकर 7:30 बजे फोन किया।
विज्ञापन
3 of 6
Doctor yogita murder
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ इतना कहा कि आखिरी मुलाकात के लिए आ गया हूं, बाहर आओ। योगिता फोन पर बात करते हुए बाहर आई। विवेक ने उसे अपनी काले रंग की टाटा नेक्सान कार में बिठा लिया। इसका फुटेज भी मिला है।
4 of 6
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
योगिता ने थप्पड़ मारा, मैंने गला दबा दिया
कार में बैठते ही योगिता आगबबूला हो गई। उसने कहा, तुमसे कभी बात नहीं करूंगी, तुमने मुझे इस्तेमाल किया है, मैं तुमसे नफरत करती हूं, मेरी जिंदगी से चले जाओ। विवेक ने बताया कि हम प्रतापुरा तक पहुंच चुके थे। उससे कहा, आखिरी बार पूछ रहा हूं, मुझसे शादी करोगी या नहीं। योगिता ने गाल पर थप्पड़ मारकर, मेरे सिर के बाल पकड़ लिए और चिल्लाकर कहा, नहीं.. नहीं.. सौ बार सुन लो नहीं। मैंने जोर से उसका गला दबा दिया।
विज्ञापन
5 of 6
योगिता का हत्यारोपी विवेक तिवारी और योगिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पहले सिर में गोली मारी, फिर चाकू
विवेक ने बताया कि वह पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर लोड करके लाया था। गला दबाने से जब योगिता नहीं मरी, तो उसके सिर में गोली मार दी। यह पार नहीं हुई। उसे लगा कि शायद मरी नहीं है, इसलिए चाकू से सिर में उसी घाव पर प्रहार किए जो गोली से बना था। इसके बाद कई जगह प्रहार किए। तब तक फतेहाबाद रोड पर पहुंच चुके थे। गाड़ी सड़क किनारे करके उसकी हत्या की। इसके बाद आगे बढ़ गया।
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
टोल पार कर फेंकी रिवाल्वर, कानपुर के रास्ते पर कपड़े
विवेक ने बताया फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल से होता हुआ वह उरई के लिए निकल गया। फतेहाबाद टोल पार करने के बाद रिवाल्वर खेत में फेंक दी। इसके बाद रात में उरई पहुंच गया। यहां रातभर रुकने के बाद सुबह छह बजे कानपुर के लिए निकल गया। रास्ते में खून से सने कपड़े भी फेंक दिए। कानपुर में अपने घर में रुका। कुछ देर बाद अपनी दूसरी कार से उरई आ गया।