फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogita Gautam Murder Case: उपहार में देने को खरीदी थी कार, उसी में खत्म किया 'प्यार'

Fri, 28 Aug 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) की पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम के हत्यारोपी डॉ. विवेक तिवारी ने हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर उरई में अपने आवास में छिपाई थी। कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद आगरा पुलिस बुधवार सुबह उसे उरई स्थित आवास लेकर पहुंची तो रिवॉल्वर मिल गई। इसके अलावा लाइसेंस-कारतूस समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ है। जिस कार में योगिता की हत्या हुई थी, वो पहले से ही पुलिस के कब्जे में है। आरोपी विवेक के करीबियों ने बताया कि यह कार विवेक ने योगिता को उपहार में देने के लिए खरीदी थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डॉ योगिता गौतम हत्या का मामला: योगिता गौतम ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली निवासी डॉ. योगिता गौतम आगरा में एक मकान में किराए पर रहती थीं। 18 अगस्त की रात उनकी हत्या कर दी गई थी। 19 अगस्त को सुबह उनका शव डौकी के बमरौली गांव में मिला था। पुलिस ने कानपुर के किदवई नगर निवासी उरई के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेक कार से योगिता को ले गया था। झगड़ा होने पर कार में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
डॉ योगिता गौतम हत्या का मामला: कार में बैठा आरोपी विवेक (सीसीटीवी कैमरे की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी के करीबियों का कहना है कि विवेक योगिता को बेहद प्यार करता था। उसे उपहार देने के लिए उसने हाल ही में कार भी खरीदी थी, लेकिन किसी को क्या पता था कि जिस कार को उसने उपहार के लिए खरीदा था, उसी में बैठाकर वो योगिता की हत्या कर देगा। 

4 of 6
डॉ योगिता गौतम हत्या का मामला: आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी विवेक तिवारी ने रिमांड से पहले पुलिस से झूठ बोला था कि योगिता का मोबाइल कहां गिर गया उसे पता नहीं है। रिवॉल्वर फतेहाबाद टोल से पहले फेंक दी थी, जबकि कपड़े उरई से कानपुर जाते समय फेंके थे। बार-बार पुलिस से कह रहा था कि उसे गोली मार दो। जीना नहीं चाहता। रिमांड पर लेकर जब पुलिस उसके आवास पहुंची तो रिवॉल्वर, योगिता का मोबाइल समेत कई चीजें बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
डॉ योगिता गौतम हत्या का मामला: विवेक की कार - फोटो : अमर उजाला
जिस वक्त पुलिस आरोपी विवेक को लेकर उसके आवास पहुंची और जब लौट रही थी तो रास्ते में वे लोग भी खड़े थे, जिन्हें देखकर कभी विवेक नमस्ते किया करता था। लेकिन, रिमांड के वक्त वो उन्हीं लोगों से नजरें तक नहीं मिला पा रहा था। उसने किसी की ओर देखा तक नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डॉ योगिता गौतम हत्या का मामला: आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी को रिमांड पर लिया था। एसपी सिटी के नेतृत्व में सीओ कोतवाली, सीओ फतेहाबाद, निरीक्षक थाना एमएम गेट ने पूछताछ की। उसके बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर बरामद कर ली है। इसे फोरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। उसके घर से कुछ कागजात, मोबाइल, कपड़े भी बरामद किए हैं। आरोपी से अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, जिससे उसे कड़ी सजा दिलाई जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें