पुलिसवाले कम से कम आठ घंटे की नींद लें। सांस गहरी लें। इसका तरीका यह है कि ऑक्सीजन इतनी लें कि पेट फूल जाए और फिर धीरे-धीरे कार्बन डाईऑक्साइड छोड़ दें। सुबह प्राणायाम करें। कोरोना से बचने के लिए तीन मंत्र हैं। पहला नाक और मुंह ढककर रखो। दूसरा, हाथ साफ करते रहो। तीसरा, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाओ...।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिसकर्मियों के साथ योग अभ्यास करते आईजी ए सतीश गणेश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसवालों को ये टिप्स शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में लगी योग की पाठशाला में दिए गए। उन्हें योगाभ्यास भी कराया गया। आगरा में आठ पुलिसकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। दो की मौत हो चुकी है। पुलिसवालों को कोरोना से बचाने के लिए मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट तो दी ही गई हैं। उनके लिए विशेष क्लास भी लगाई गई। इसमें आईजी ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 5
योग अभ्यास करते पुलिस अधिकारी और कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
नेचुरोपैथी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि पौष्टिक आहार लें, जिससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़े। कांच के गिलास में पानी भरकर नींबू निचोड़ लें और धीरे-धीरे पीएं। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है। इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ध्यान रहे, नमक या चीनी नहीं डालनी है। संतरे भी ले सकते हैं।
4 of 5
योग करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जरूरी काम फेफड़ों को मजबूत करना है। फेफड़ों में तीन लेयर होती हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों की ऊपर वाली (पहली) ही एक्टिव होती है। गहरी सांस लेने से दूसरी और तीसरी भी एक्टिव हो जाती है। कोरोना से जंग में इन दोनों का साथ होना जरूरी है। हरी सब्जियां खाएं, हर घंटे पानी जरूर पीएं। यह भी ध्यान रखें कि यदि पेट साफ नहीं होता है तो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय काम नहीं करेंगे। यदि कोई सांस का मरीज है तो वह इस समय परेशानी न होने पर भी दवाई लेता रहे।
ये भी जरूरी है
1. घर में प्रवेश करते ही परिेजनों से मिलने से पहले स्नान करें।
2. कपड़े अलग रखें, उन्हें गर्म पानी से धोएं, घर में भी मास्क पहनें।
3. कूलर-एसी चला रहे हैं तो कमरे में वेंटीलेशन जरूर होना चाहिए।
4. धूप जरूर लें, इससे विटामिन-डी मिलता है, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।