फिल्म दसवीं की शूटिंग के लिए आगरा आईं अभिनेत्री यामी गौतम ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह दोपहर में चेहरे पर मास्क लगाकर और दुपट्टा ओढ़कर पूर्वी गेट से ताजमहल पहुंचीं। मास्क के कारण पर्यटक उन्हें पहचान नहीं सके। सेंट्रल टैंक पर फोटोग्राफी के दौरान चंद मिनटों के लिए उन्होंने मास्क उतारा, लेकिन पर्यटक उन्हें जब तक पहचान पाते, तब तक वह बॉडीगार्ड्स के साथ ताजमहल का दीदार करके चलीं गईं। उनके साथ आए बाउंसरों ने घेरा बनाया हुआ था। हल्के रंग की साड़ी पहनकर आईं यामी गौतम सेंट्रल जेल में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म दसवीं की शूटिंग के लिए आगरा आई हुई हैं। फिल्म की शूटिंग कई दिनों तक चलेगी। आगरा केंद्रीय कारागार में शूटिंग टीम को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। सोमवार शाम पांच बजे तक फिल्म की शूटिंग हुई। इस दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जूनियर बच्चन की एक झलक पाने को बेताब रहे। हंगामे की आशंका पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भी बुलाना पड़ गया। पुलिस ने लोगों को जेल के गेट से 200 मीटर दूर हटा दिया। अभिषेक बच्चन यूनिट के सदस्यों के साथ सुबह साढ़े छह बजे केंद्रीय जेल पहुंचे। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, तकरीबन सात बजे पूजन आदि के बाद शूटिंग शुरू हुई। शूटिंग के लिए जेल का सर्किल नंबर चार तैयार किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
गोल्फ कार्ट से ताजमहल जाती यामी गौतम
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देखने के लिए यामी गौतम ने गोल्फ कार्ट का सफर किया। इस दौरान अभिनेत्री सुरक्षाकर्मियों के साथ कड़े पहरे में दिखाई दीं। यामी गौतम के ताजनगरी में आने की खबर के बाद उनके प्रशंसक उनकी एक झलक देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल में यामी गौतम
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देखने के बाद यामी गौतम शूटिंग के लिए निकल गईं। आगरा केंद्रीय कारागार में कुछ दिनों तक फिल्म की शूटिंग चलेगी। जेल में शूटिंग के लिए बाहर गेट पर निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। गेट नंबर दो पर डीएफएमडी लगाया गया है। इसके पास ही हर आने और जाने वाले का नाम रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। इसके पास ही वैनिटी वैन भी खड़ी की गई है। चार निजी सुरक्षा कर्मी लगाए गए है, जोकि वैन के पास किसी को नहीं जाने दे रहे हैं।
4 of 5
सेंट्रल जेल के बाहर खड़ी अभिषेक बच्चन की वैनिटी वैन
- फोटो : अमर उजाला
जेल परिसर में आने वाले लोगों को गेट पर ही रोका जा रहा है। यह कार्य भी निजी सुरक्षाकर्मी ही करते रहे। अभिषेक बच्चन की सुरक्षा में भी बाउंसर लगे हैं। वह कुछ देर के लिए वैनिटी वैन में भी आए थे। शूटिंग के लिए महिला कलाकार भी जेल परिसर में बुलाई गई थीं। उनकी सुरक्षा में एंटी रोमियो स्क्वैड को लगाया गया।
जेल के बाहर तैनात रहे निजी सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
शूटिंग के लिए आगरा आए बॉलीवुड कलाकारों की जानकारी पड़ोस की कॉलोनी नगला अजीता आदि के लोगों को हुई तो वह बड़ी संख्या में जेल के बाहर पहुंचने लगे। जेल के बाहर पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान थे। उन्होंने लोगों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन लोग जाने को तैयार नहीं थे। दोपहर तक लोग डटे रहे। वह अभिषेक बच्चन की एक झलक देखना चाहते थे। मगर, अभिनेता बाहर नहीं आए। पुलिस ने लोगों हटाया तो नारेबाजी करने लगे। बाद में लोगों को किसी तरह हटाया जा सका।