अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा में योग साधकों का मेला लगा। जगह-जगह योग शिविर लगाए गए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी योग की गंगा में डुबकी लगाते रहे। वहीं ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक भी योग के रंग में रंगे नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए विश्व योग दिवस के रंग, इन मुद्राओं में नजर आए लोग
2 of 7
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह को ताजमहल में अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां सैलानी योग की मुद्रा में नजर आए। विदेशी पर्यटक भी योग से अछूते नहीं रहे। इन पर्यटकों ने ताज के साये में योगासन की मुद्रा में फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए विश्व योग दिवस के रंग, इन मुद्राओं में नजर आए लोग
3 of 7
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
विश्व योग दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। जो लोग योग शिविर में भाग नहीं ले पाए, उन्होंने अपने कर्मस्थल पर योग किया। गुरु के ताल गुरुद्वारा पर बच्चों ने योगासन किया।
तस्वीरों में देखिए विश्व योग दिवस के रंग, इन मुद्राओं में नजर आए लोग
4 of 7
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में विश्व योग दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से दयालबाग स्थित खेलगांव स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और आवास विकास स्थित सूर वाटिका में योगशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए विश्व योग दिवस के रंग, इन मुद्राओं में नजर आए लोग
5 of 7
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
पालीवाल पार्क में पंतजलि योगी समिति को ओर योग शिविर में का आयोजन किया गया। इसमें एक बालक ने रस्सी पर मलखम किया। इसे देखकर लोगों ने अपने दांतों तले अंगुलियां दबी लीं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए विश्व योग दिवस के रंग, इन मुद्राओं में नजर आए लोग
6 of 7
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आयोजित योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक देवेंद्र सिंह धाकरे, सतीश उपाध्याय, विनीता उपाध्याय ने योग क्रियाएं कराईं। ध्यान और प्रार्थना के बाद योग शिविर संपन्न हुआ।
तस्वीरों में देखिए विश्व योग दिवस के रंग, इन मुद्राओं में नजर आए लोग
7 of 7
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
विश्व योग दिवस पर खंदारी कैंपस पार्क में विश्वविद्लाय व ब्रह्मकुमारीज के सहयोग से शिविर लगाया गया। इसमें योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योग और ध्यान क्रियाएं कराईं।