फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस: ताजनगरी के 9.44 लाख परिवारों में 37,534 लोग बीमार, ये है बड़ी वजह

Wed, 07 Apr 2021 01:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एसएन मेडिकल कॉलेज में बढ़ने लगी है ओपीडी - फोटो : अमर उजाला
बाहर का खाना, योग-व्यायाम नहीं। देर रात तक जागना और पौष्टिक आहार से दूरी। ऐसी बिगड़ी आदतें और दिनचर्या लोगों को बीमार बना रही हैं। इससे मधुमेह, मोटापा और हृदय की बीमारी पनपी है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के अनुसार ताजनगरी में 9.44 लाख परिवारों में 37,534 लोग बीमार मिले हैं। इसमें टीबी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के सर्वाधिक मरीज हैं। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 2020 में 15,950 टीमों ने 48.88 लाख आबादी का स्वास्थ्य सर्वे कर रिपोर्ट बनाई थी। इसमें सबसे ज्यादा मधुमेह के 16,484 मरीज और 10,529 लोगों को उच्च रक्तचाप की परेशानी मिली। 1658 को हृदय रोग, 656 को गुर्दा रोग से जूझ रहे थे। लिवर की बीमारी 603 को और 632 लोग विभिन्न कैंसर की बीमारी का इलाज कराते पाए गए। इनमें स्वस्थ दिनचर्या न अपनाने से 30-40 साल के युवा भी बीमारी की चपेट में आ गए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
टीबी की बीमारी
6262 को टीबी और 710 को सांस रोग
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि जिले में टीबी के 6262 मरीज हैं, इनका इलाज चल रहा है। इसमें 40 से अधिक उम्र के सबसे ज्यादा मरीज हैं। स्वास्थ्य सर्वे में 710 लोगों को सांस रोग की बीमारी मिली। 

हर तीसरे व्यक्ति को तनाव
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के एसआइसी डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि औसतन हर तीसरा व्यक्ति तनाव से जूझ रहा है। व्यापार, नौकरी, आर्थिक-सामाजिक परेशानी समेत अन्य वजह हो सकती हैं, लेकिन यह अस्थायी रहती है। एसएन के फिजीशियन डॉ. आशीष गौतम का कहना है कि हर तीसरे व्यक्ति का वजन बढ़ा है और इसमें से लगभग 50 फीसदी मोटापे के शिकार हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के कारण सेहत के प्रति हुए सतर्क
कोरोना वायरस की महामारी ने कई लोगों की दिनचर्या सुधारी है। लोग योग, व्यायाम, पौष्टिक भोजन को तरजीह देने लगे हैं, फास्ट फूड और बाहर का खाने का चलन कम हुआ है। 

 

4 of 5
फास्ट-फूड के दौर में भी बनाई अलग पहचान। - फोटो : अमर उजाला।
बाहर का खाना किया कम
केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड निवासी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि काम के सिलसिले में खानपान और दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ चुकी थी। कोरोना वायरस में लॉकडाउन में घर रहे तो कई अच्छी आदतें पड़ गई। अब सुबह करीब 20 से 30 मिनट का योग-वार्मअप की आदत डाली है। बाहर का खाना भी बहुत कम कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cycle
रोजाना पांच किमी साइकिलिंग 
दयालबाग निवासी सत्यवीर चौधरी ने कहा कि अच्छी फिटनेस वालों पर कोरोना का असर कम रहता है, इसके बाद 10 महीने से रोजाना पांच किमी साइकिल चलाना शुरू कर दिया है। सुबह साइकिल चलाने के बाद ही दिनचर्या शुरू होती है। खाने-पीने में फल, दाल, दूध का प्रयोग भी बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें