नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना-एक्सप्रेसवे पर बदमाश आए दिन कोई न कोई बड़ी वारदात अंजाम दे रहे हैं। कब कहां और किसके साथ वारदात हो जाए, कुछ कह नहीं सकते। मथुरा क्षेत्र के मांट, नौहझील, सुरीर और महावन क्षेत्र लूट के सबसे बड़े प्वाइंट बन गए हैं। शाम ढलते ही लुटेरे अपने शिकार की तलाश में निकल जाते हैं लेकिन मथुरा पुलिस को इनकी भनक तक नहीं लगती। ताजा मामले में भी हथियारों के साथ बदमाश एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए और पुलिस को खबर नहीं लगी।
विज्ञापन
2 of 7
घटनास्थल पर पुलिस व बस की सवारियां
- फोटो : अमर उजाला
सवारी बनकर चढ़े बदमाशों ने पूरी बस को ही लूट लिया। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई वारदात से लोगों में डर है। स्थिति यह है कि रात को यहां से निकलने में भी लोग घबराने लगे हैं। वजह है सुरक्षा का न होना। मथुरा में तो पेट्रोलिंग पूरी तरह से ठप पड़ी है। जिले में मांट, नौहझील, सुरीर, बलदेव और महावन थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे आता है लेकिन पुलिस गश्त नहीं है। रात में एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले किसी शख्स को अगर पुलिस की जरूरत पड़ गई तो वह ढूंढता ही रह जाएगा। कई दफा तो इमरजेंसी नंबर भी नहीं उठता। इसकी शिकायत भी लगातार होती रहती है। गौरललब है कि सोमवार की देर रात दिल्ली से हमीरपुर जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस में हथियारबंद बदमाशों ने सवारियों से लूटपाट की। ये बदमाश रात तकरीबन एक बजे बस में सवारी बनकर चढ़े थे। जिस वक्त बदमाश बस में चढ़े, उस वक्त ज्यादातर सवारियां सो रही थीं।
विज्ञापन
3 of 7
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस
- फोटो : अमर उजाला
बंद पड़े हैं सीसीटीवी कैमरे
यमुना एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। एक्सप्रेसवे की निगहबानी के लिए इन्हें लगाया गया था लेकिन अधिकांश कैमरे खराब पड़े हैं। कई दफा इस संबंध में आदेश हो चुके हैं लेकिन कैमरों को ठीक नहीं कराया गया है। वहीं मोटा टोल वसूलने वाली कंपनी भी खामोश है।
4 of 7
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी फोन सेवा ठप
एक्सप्रेसवे पर इमरजेंसी फोन सेवा के प्वाइंट दिए गए हैं लेकिन अधिकांश फोन खराब हैं। ये फोन सीधे कंट्रोल रूम में उठते हैं। हालांकि इस संबंध में भी कई दफा आदेश हुए लेकिन किसी ने इस इमरजेंसी सेवा को दुरुस्त करने की तरफ ध्यान नहीं दिया। नोएड़ा से आगरा तक कई गैंग सक्रिय हैं। ये गैंग अलग-अलग प्वाइंट पर वारदातों को अंजाम देते हैं। पिछले दिनों बदमाशों की गिरफ्तारी से भी इनका नेटवर्क सामने आया था। एक गैंग वाहनों में पंक्चर करके लूटपाट करता है। सड़क पर कील या कांच डाल देता है जिससे गाड़ियां फंस जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे के ब्लैक स्पॉट
सुरीर माइल स्टोन-89, राया इंटरचेंज, महावन में किशनपुर अंडरपास, वृंदावन कट, बलदेव में हथौड़ा अंडरपास, बलदेव माइल स्टोन 140, बरौली अंडरपास, सुरीर माइल स्टोन 74, नौहझील माइल स्टोन 68, मांट में माइल स्टोन 104।
विज्ञापन
6 of 7
बस परिचालक शालू
- फोटो : अमर उजाला
चालक-परिचालक समेत छह हिरासत में, पूछताछ
सुरीर पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को फिलहाल हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा कुछ और लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा खुलासे में जुटी पुलिस की टीमें अलीगढ़, आगरा और मथुरा में लुटेरों की तलाश कर रही हैं।
एक्सप्रेसवे पर बस में हुई लूट के बाद पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रुपयों के लालच में चालक ने लोगों की जान लगा दी दांव पर
एक्सप्रेस-वे पर सरकारी हो या प्राइवेट बस, रास्ते से कोई भी सवारी नहीं बैठाती। स्टॉप न होने के कारण ऐसा होता है। प्राइवेट बस के चालक रफीक ने 100 रुपये के लालच में इन छह सवारियों को बस में सवार किया। आगरा तक जाने के लिए ये बस में सवार हुए थे।