फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विश्वकप में हार से निराश क्रिकेट प्रेमी, दीप्ति शर्मा ने जीता दिल

Tue, 10 Mar 2020 06:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा
ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए टी-20 वुमेंस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार से शहर के लोगों में निराशा हैं। निराशा के बाद भी क्रिकेट प्रेमियों को इस बात की खुशी है कि फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से दीप्ति शर्मा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 184 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के चार विकेटों में दीप्ति शर्मा ने चार ओवरों में 38 रन देकर टीम की ओर से सर्वाधिक दो विकेट लिए। इसके साथ ही भारत की पूरी टीम 19.5 ओवरों में सिर्फ 99 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन

3 of 5
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : Amar Ujala
दीप्ति शर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 गेंदों की मदद से दो चौकों की सहायता से टीम के लिए 33 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने वर्ल्ड कप में पांच मैचों में 116 रन बनाए। इसमें एक बार दीप्ति नाबाद भी रहीं। 
 

4 of 5
दीप्ति शर्मा - फोटो : icc
गेंदबाजी में उन्होंने टीम के लिए चार विकेट भी लिए हैं। सीरीज में दीप्ति का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीप्ति शर्मा - फोटो : icc
वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में दीप्ति के प्रभावशाली प्रदर्शन पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष पूरन डाबर, सचिव प्रकाश कौशल, संयुक्त सचिव तपेश शर्मा, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, कमल कपूर, धीरज कपूर, बल्देव भटनागर, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, द्रवित शर्मा, सुधीर चतुर्वेदी, असीम पाल, अतुल सोलंकी, फिरोज खान आदि ने हर्ष प्रकट किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें