फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया कांड ने झकझोरा अपर्णा राजावत का दिल, देश की बेटियों के लिए जीवन किया समर्पित

Sun, 08 Mar 2020 01:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अपर्णा राजावत - फोटो : Amar Ujala
अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा और जुनून हो तो कोई भी काम असंभव नहीं है। कुछ इसी तरह की मिसाल हैं आगरा की अपर्णा राजावत, जो अब तक देश की डेढ़ लाख किशोरी और युवतियों को सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखा चुकी हैं। आत्मरक्षा प्रशिक्षण में अपर्णा ने विश्व रिकार्ड बनाया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जानिए आगरा की इस सशक्त बेटी के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
अपर्णा राजावत, - फोटो : Amar Ujala
अपर्णा राजावत को दिल्ली के निर्भया कांड ने झकझोर दिया था। देश की बेटियों को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने लंदन में नौकरी छोड़ी। 2015 में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए पिंक बेल्ट मिशन की शुरुआत की। अब तक वो देश की डेढ़ लाख किशोरी और युवतियों को प्रशिक्षित कर चुकी हैं। उनका लक्ष्य हर बेटी को सशक्त बनाना है। 
विज्ञापन

3 of 5
पिंक बेल्ट मिशन - फोटो : Amar Ujala
अपर्णा के इस मिशन में अमेरिका, कनाडा और आस्ट्रेलिया की महिलाएं भी जुड़ी हैं। 19 फरवरी को अपर्णा ने अपने साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की उपलब्धि भी जोड़ ली। आगरा के एकलव्य स्टेडियम में एक साथ साढ़े सात हजार बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा की क्लास देकर यह रिकॉर्ड बनाया। 

4 of 5
अपर्णा राजावत - फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड में उनके जीवन पर फिल्म बन रही है। मध्यमवर्गीय परिवार की चार बहनों में से एक अपर्णा ने बताया कि वो इंटरनेशनल टूर ऑपरेटर रहीं। इस दौरान दुनिया के कई देशों में घूमी मगर अपने देश से प्यार और यहां की लड़कियों के लिए कुछ करने के मकसद से ही वतन लौटकर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपर्णा राजावत - फोटो : अमर उजाला
मार्शल आर्ट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला हैं। पिंक बेल्ट से एक हजार से ज्यादा महिलाएं देश में जुड़ी हैं। विदेशों में भी इसकी शाखाएं हैं। अपर्णा कहती हैं कि युवतियों को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ना चाहिए। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पहले खुद मजबूत बनें तभी दूसरों को मजबूत बना सकेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें