फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः आज ताजमहल सहित इन स्मारकों में महिलाओं का प्रवेश निशुल्क

Sun, 08 Mar 2020 01:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में खूबसूरत नजारा - फोटो : Amar Ujala
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्कृति मंत्रालय ने एक पहल की है। इस विशेष दिन पर सभी संरक्षित स्मारकों में महिला पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। संस्कृति मंत्रालय की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गई है। आगरा में विश्वदाय ताजमहल सहित कई स्मारक हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
महिला पर्यटक - फोटो : Amar Ujala
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आधी आबादी का इस विशेष दिन संस्कृति मंत्रालय की पहल से बेहद खास होने वाला है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संरक्षित स्मारकों में महिला पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
शनिवार सुबह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की महानिदेशक उषा शर्मा की ओर से इसकी सूचना जारी की गई है। ताजमहल के संरक्षण सहायक अंकित नामदेव ने बताया कि आदेश मिला है। इसकी सूचना ताजमहल के गेट पर चस्पा की जाएगी। 

4 of 5
मास्क लगाकर ताजमहल में पहुंचे पर्यटक - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित कई स्मारक हैं। प्रतिदिन इन स्मारकों में देश-विदेश से हजारों सैलानी आते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिला पर्यटक भी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
विशेष मौकों पर विश्वदाय स्मारक ताजमहल में आम पर्यटकों का निशुल्क रहता है। इनमें ईद, शाहजहां का उर्स और पर्यटन दिवस हैं। इन मौकों पर सभी पर्यटकों के लिए निशुल्क प्रवेश रहता है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पर्यटक निशुल्क प्रवेश पा सकेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें