फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: इसलिए तीन बच्चों संग मां ने लगाई आग, जिंदा बचे बेटे ने बताया 'खौफनाक सच'

Sun, 19 Aug 2018 08:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 8
woman burnt alive - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में जिंदा जलकर महिला और दो बच्चों की मौत ने सबका दिल दहला दिया है। घटना के पीछे आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी के झगड़े की बात सामने आई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। मृतका अनीता का पति पवन उर्फ बंटी बेलदारी करके प्रति दिन तीन सौ रुपये कमाता था। उसने तीन ऐसी प्राइवेट चिटफंड कंपनियों से कर्जा ले रखा था जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। 
विज्ञापन

तस्वीरें: इसलिए तीन बच्चों संग मां ने लगाई आग, जिंदा बचे बेटे ने बताया 'खौफनाक सच'

2 of 8
woman burnt alive - फोटो : woman burnt alive
जिन कंपनियों से पवन ने कर्ज लिया था उनके लोग उस पर काफी दबाव बना रहे थे। घर पर आकर हंगामा करते थे। कम रुपये देने पर झगड़ा करते और रुपये फेंक देते थे। कर्ज चुकाने एवं परिवार का खर्चा चलाने के लिए पवन 280 रुपये पत्नी अनीता को देता था। वो मात्र 20 रुपए ही अपने पास रखता था। पिछले दिनों बीमार होने के कारण उसने 1500 रुपये उधार लिए थे। आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। विवाद के बाद अनीता ने ऐसा कदम उठाया कि पवन का पूरा परिवार ही उजड़ गया।  
विज्ञापन

तस्वीरें: इसलिए तीन बच्चों संग मां ने लगाई आग, जिंदा बचे बेटे ने बताया 'खौफनाक सच'

3 of 8
woman burnt alive - फोटो : अमर उजाला
थाना लाइनपार के रामनगर अस्पताल वाली गली निवासी पवन उर्फ बंटी पुत्र पूरन सिंह पत्नी अनीता, बेटी रागिनी (8), बेटा अंशुल (6) एवं साहिल (8) के साथ रह रहा था। बेलदारी करके वो परिवार का खर्चा चला रहा था। प्रतिदिन मजदूरी करके पैसा लाता और घर का खर्चा चलाता था। मकान में टीनशेड काफी पुराना होने के कारण पत्नी के कहने पर करीब 90 हजार रुपया प्राइवेट कंपनी से कर्ज ले लिया था। 

तस्वीरें: इसलिए तीन बच्चों संग मां ने लगाई आग, जिंदा बचे बेटे ने बताया 'खौफनाक सच'

4 of 8
woman burnt alive - फोटो : woman burnt alive
कर्ज लेकर टीनशेड डलवाने के साथ उसको चुकाने को दोनों जुटे थे। फिर भी कर्ज देने वाले उसे परेशान कर रहे थे। पवन ने बताया कि उसने तीन कंपनियों से कर्जा लिया था। समय से किश्त देने के बाद भी उसे परेशान किया जा रहा था। शुक्रवार को भी कर्ज देने वाले घर आए और रुपये देने के बाद भी फेंक कर चले गए। एक दिन पहले भी कर्ज देने वालों ने रुपए फेंक दिए थे। बताया कि उनसे कहा था कि रुपये धीरे-धीरे दे रहे हैं। जैसे-जैसे मजदूरी की रकम मिलती है रुपये दे रहे। 
विज्ञापन

तस्वीरें: इसलिए तीन बच्चों संग मां ने लगाई आग, जिंदा बचे बेटे ने बताया 'खौफनाक सच'

5 of 8
woman burnt alive - फोटो : woman burnt alive
पवन की मानें तो कर्ज होने के कारण तीन सौ रुपये प्रति दिन कमाने के साथ 280 रुपये पत्नी (अनीता) को देता था। 20 रुपया जेब खर्च को बचाता था। लेकिन पिछले दिनों बीमार हो जाने के कारण 1500 रुपये और भी कर्ज लेना पड़ा। उसने पत्नी (अनीता) को इस कर्ज को 280 रुपया में चुकाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में दो दिन पूर्व काफी विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बंटी ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। 
विज्ञापन

तस्वीरें: इसलिए तीन बच्चों संग मां ने लगाई आग, जिंदा बचे बेटे ने बताया 'खौफनाक सच'

6 of 8
तीन बच्चों के साथ मां ने लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह साढे़ पांच बजे से ही घर से काम पर निकल गया। मेहताब नगर में वो काम करने गया था। दोपहर करीब सवा दो बजे फोन से जो खबर मिली उससे पैरों तले जमीन खिसक गई। घर आकर देखा तो पत्नी अनीता, बेटी रागिनी व बेटा साहिल का शव पड़ा था। पवन के घर के आसपास के वाशिंदों को यह उम्मीद कतई नहीं थी कि अनीता इतना बड़ा कदम उठाएगी। 
विज्ञापन

तस्वीरें: इसलिए तीन बच्चों संग मां ने लगाई आग, जिंदा बचे बेटे ने बताया 'खौफनाक सच'

7 of 8
woman burnt alive - फोटो : woman burnt alive
मकान का दरवाजा जब तोड़ा तो महिला अनीता एवं उसकी बेटी रागिनी जली अवस्था में दोनों के शव सटे मिले। आशंका है कि अनीता ने आग को लगाने के बाद बच्चों को भींच लिया। लेकिन किसी तरह से अंशुल दूर हो गया। इसके कारण उसकी जान बच गई। वहीं छोटे बेटे साहिल का शव दूर मिलने एवं शरीर पर जले के निशान कम होने से आशंका है कि उसकी मौत दम घुटने से हुई।   
विज्ञापन

तस्वीरें: इसलिए तीन बच्चों संग मां ने लगाई आग, जिंदा बचे बेटे ने बताया 'खौफनाक सच'

8 of 8
woman burnt alive - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती अंशुल ने बताया कि मम्मी (अनीता) की पिटाई पापा (बंटी) ने पानी भरने वाले पाइप से की थी। इससे उनके निशान बन गए थे। इसके बाद ही मम्मी ने सुबह कमरा में मुझे, बहन व छोटे भाई को बंद करके आग लगा ली थी। मैंने मम्मी की धोती ओड़ ली थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें