आगरा में एनएच-2 पर रुनकता और सुल्तानगंज पुलिया पर रविवार रात एक घंटे में तीन हादसे हुए। सुल्तानगंज पुलिया पर अज्ञात वाहन ने वृद्धा को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अंधेरा होने की वजह से शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। काफी देर तक 'इंसानियत' कुचलती रही। बाद में पुलिस ने शव को उठाया।
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन, कुचलती रही 'इंसानियत'
2 of 9
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। इससे लोग भड़क गए। उन्होंने जाम लगा दिया। अंडरपास और फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग की। पुलिस के समझाने पर दो घंटे बाद जाम खोला। वहीं रुनकता में कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन, कुचलती रही 'इंसानियत'
3 of 9
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि सुल्तानगंज पुलिया पर हादसे में मरने वाली महिला सोमवती (60) निवासी मिरहची, जनपद एटा है। वह प्रकाश नगर, न्यू आगरा में अपनी बेटी के घर पर रह रही है। शाम को किसी काम से लंगड़े की चौकी पर आई थीं।
हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन, कुचलती रही 'इंसानियत'
4 of 9
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
महिला शाम को सात बजे सुल्तानगंज पुलिया के पास सड़क पार कर रही थीं। तभी वाटर वर्क्स की ओर से आते भारी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन, कुचलती रही 'इंसानियत'
5 of 9
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
अंधेरा होने की वजह से कई वाहन महिला के ऊपर से गुजर गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस शव को उठाने के प्रयास में लगी थी। तभी कुछ दूरी पर एक कार ने सड़क पार करते युवक को अपनी चपेट में ले लिया। वह घायल हो गया।
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन, कुचलती रही 'इंसानियत'
6 of 9
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यह देखकर लोग जुट गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। लोगों का कहना था कि सड़क पार करते समय आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं। अंडर पास और फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन, कुचलती रही 'इंसानियत'
7 of 9
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने हाईवे के दोनों तरफ जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई।सूचना पर सिकंदरा, न्यू आगरा, एत्माद्दौला, हरीपर्वत, छत्ता की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत किया। तब कहीं दो घंटे बाद जाम खोला जा सका।
हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन, कुचलती रही 'इंसानियत'
8 of 9
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी घटना रुनकता की है। कसबा निवासी तारा (30) पत्नी कलुआ सिकंदरा से आटो से आई थी। वह सड़क पार कर रही थीं। तभी मथुरा की ओर से आती कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वह घायल हो गईं। कार में एक परिवार सवार था। लोगों ने कार को रोक लिया।
हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन, कुचलती रही 'इंसानियत'
9 of 9
सड़क हादसा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा।