आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव बुढ़ेरा में रविवार शाम को महिला ने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन का आरोप है कि कमरे के बाहर पति खड़ा था। उसने बचाने का प्रयास नहीं किया। वह मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। हालांकि मायका पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
किरावली के गांव सहाई निवासी रमेश रेलवे से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बेटी रजनी (32) की शादी वर्ष 2011 में गांव बुढे़रा के रहने वाले रवि से की थी। रवि एक अस्पताल में कंपाउंडर की नौकरी करता है। रजनी और रवि के दो बेटे सात साल का लक्ष्य और पांच साल का पिंकू हैं। रमेश के अनुसार, रविवार शाम को लक्ष्य का फोन आया। उसने बताया कि मम्मी फांसी पर लटक गई हैं। इस पर वो गांव से बेटी की ससुराल पहुंचे। तब तक पुलिस पहुंच गई थी। शव को उतार लिया गया था।