फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में कत्ल: महिला की चीखें तक न निकलीं... पत्थर से कुचला चेहरा, CCTV में दिखा युवक; देखें तस्वीरें

Mon, 20 May 2024 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 9
Woman brutally murder - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजमहल के पास अति सुरक्षित यलो जोन में मस्जिद के अंदर महिला की हत्या में पुलिस को किसी परिचित पर शक है। वह मान रही है कि आरोपी एक से अधिक भी हो सकते हैं। आरोप है कि महिला के सिर पर भारी भरकम पत्थर मारा गया, जिससे उसकी चीखें भी नहीं निकल सकीं। फर्श खून से लाल हो गया। हत्यारोपी ताला लगाकर मस्जिद के अंदर से बनी मजार की तरफ वाले छोटे गेट से भाग निकला।
विज्ञापन

2 of 9
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि महिला मस्जिद के पास ही एक धर्मस्थल में सफाई करती थी। रोजाना सुबह आठ बजे आती और दोपहर दो बजे घर लौटती थी। उसकी 16 साल की बेटी है। मां भी मजदूरी करती है। महिला के पर्स में एक युवक का फोटो मिला था। इससे पुलिस बिल्लोचपुरा में आमिर खान के घर तक पहुंच गई। युवक बेरोजगार है।

 
विज्ञापन

3 of 9
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
युवक की मां ने बताया कि उन्होंने महिला को बेटे का फोटो दिया था। बेटा अक्सर बीमार रहता है। महिला ने कहा था कि वह फोटो के आधार पर ताबीज बनवाकर दे देगी। इससे ज्यादा महिला के बारे में वह नहीं जानतीं। महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि केवल घर पर एक मोबाइल है, जिसे वह खुद चलाती है। महिला के परिचितों के बारे में वह कुछ नहीं बता सकी।

4 of 9
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को शक है कि हत्यारोपी महिला का परिचित होने के साथ ही मस्जिद का भी जानकार है। इमाम मस्जिद के कमरे की चाबी एक खिड़की पर ही रख जाते थे। इसकी जानकारी वहां अकसर आने-जाने वाले व्यक्ति को ही हो सकती है। मस्जिद के बराबर में एक मजार बनी है। इसकी छोटी दीवार है। एक गेट मस्जिद के अंदर से भी है। आरोपी हत्या के बाद इसी गेट और मजार से होते हुए निकल गया।
विज्ञापन

5 of 9
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
यमुना किनारे तक गया खोजी कुत्ता
पुलिस ने घटनास्थल पर खोजी कुत्ता भी बुलाया था। उसे कमरे में लेकर गई। इसके बाद कुत्ता जंगल की तरफ गया। पुलिस भी पहुंची। कुत्ता अहमद बुखारी दरगाह की तरफ जाने वाले रास्ते से होते हुए जंगल की तरफ चला गया। यहां से दशहरा घाट की तरफ यमुना किनारा पर जाने का रास्ता है।
 
विज्ञापन

6 of 9
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मगर, पुलिस को हत्या से जुड़ा कोई सुबूत नहीं मिला। पुलिस को आशंका है कि हत्या करने के बाद आरोपी मस्जिद के बगल से बनी मजार वाले रास्ते से निकला होगा। वह जंगल की तरफ चला गया। इस वजह से ही खोजी कुत्ता गया था।

 
विज्ञापन

7 of 9
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
शव उठाने के बाद बुलाई फील्ड यूनिट
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सबसे ज्यादा तेजी शव उठाने में लगाई। इसके बाद फील्ड यूनिट को बुलाया गया, जबकि नई व्यवस्था में सबसे पहले फील्ड यूनिट को बुलाया जाना है, जिससे घटनास्थल को सुरक्षित रखा जा सके। आम लोगों के आवागमन को भी रोका जाना चाहिए था।

 

8 of 9
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला मस्जिद में कार्य करने रविवार को सुबह नौ बजे आई थी। 9:30 बजे तक काम किया। इसके बाद बाहर निकल गई। वह एक जगह पर सीसीटीवी फुटेज में एक युवक के साथ जाती नजर आई है। पुलिस युवक की पहचान के प्रयास में लगी है। हत्या 10 बजे से 10:30 बजे के बीच होने की आशंका है।

 
विज्ञापन

9 of 9
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
लोगों को नहीं है जानकारी
मस्जिद के सामने ही विष्णु की परचून की दुकान है। उसने पुलिस को बताया कि वह दोपहर में दुकान पर ही बैठा था। मगर, सुबह लोगों के अलावा दोपहर में किसी को अंदर जाते और बाहर आते हुए नहीं देखा। इसके अलावा गांव के अन्य लोगों को भी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें