मथुरा कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस अभिरक्षा में आए हत्यारोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी महिला को समझाता रहा, लेकिन वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी। बमुश्किल पुलिसकर्मी आरोपी को महिला से बचाते हुए कोर्ट में पहुंचा। वहीं इस दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
मामला मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के पास का है। यहां पर मृतक कृष्णवीर की पत्नी रानू ने हत्यारोपी मथुरा सिंह की चप्पलों से पिटाई कर दी। बताया गया है कि 17 सितंबर को बलदेव के गांव रदोई बुर्ज में कृष्णावीर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। जमीन के बंटवारे को लेकर की गई हत्या का मुकदमा मथुरा सिंह सहित सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया था। बलदेव पुलिस ने दो हत्यारोपी महिलाओं को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, वहीं सोमवार को तीसरे हत्यारोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने जा रही थी।
विज्ञापन
2 of 5
चप्पल से पीटा हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी जब कोर्ट पहुंचा तो वहां मृतक की पत्नी पहले से मौजूद थी। एसएसपी कार्यालय के पास उसने हत्यारोपी पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
3 of 5
चप्पल से पीटा हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिसकर्मी महिला को समझाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी।
4 of 5
चप्पल से पीटा हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक यहां हंगामा चलता रहा। इस दौरान पुलिसकर्मी ने महिला को थोड़ी सख्ती बरतते हुए रोका, वहीं लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।