फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पति ने किया उत्पीड़न तो इंस्टाग्राम पर युवक को दिल दे बैठी पत्नी, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 03 Nov 2022 06:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
love bird - फोटो : फाइल फोटो
फिरोजाबाद की एक महिला को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। पति के उत्पीड़न से परेशान महिला ने इसके बाद रिश्तों की जंजीरें तोड़कर प्रेमी के साथ रहने की ठान ली। वह घर से चुपचाप प्रेमी से मिलने के लिए निकल गई। उधर महिला के लापता होने के बाद मायके वाले परेशान हो गए। पुलिस से मामले में शिकायत की गई। पुलिस ने युवती को  छतरपुर से बरामद कर लिया। उसे पुलिस फिरोजाबाद लेकर आई, लेकिन यहां उसे अब परिवार वालों ने ही अपनाने से इंकार कर दिया है। पुलिस युवती को नारी निकेतन भेजने की तैयारी कर रही है।

मार्च में हुई थी शादी

दक्षिण थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी मार्च माह में फतेहाबाद मार्ग पर पड़ने वाले एक गांव में हुई थी। पति के उत्पीड़न के चलते वह मायके में आकर रहने लगी थी। इस दौरान युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर निवासी एक युवक से हो गई थी। दोस्ती होने के साथ ही दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। यह बातचीत प्यार में बदल गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
woman crime, woman, love, love bird - फोटो : फाइल फोटो
ढाई माह पूर्व युवती परिजनों को बिना बताए प्रेमी के पास मध्य प्रदेश छतरपुर पहुंच गई और वहीं रहने लगी। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित परिजनों ने युवती के गायब होने की जानकारी दक्षिण थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
love demo - फोटो : फाइल फोटो
मोबाइल फोन पर युवती की लोकेशन न मिलने पर पुलिस ने उसके आधार कार्ड से उसका पता लगाया। तो युवती की लोकेशन मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर में मिली। पुलिस की एक टीम जिला मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर पहुंची। यहां युवती पुलिस को मिल गई। पुलिस बरामद कर उसे फिरोजाबाद लेकर आई। 
 

4 of 5
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
पुलिस ने उसके परिजनों को युवती के बरामद होने की सूचना दी। लेकिन परिजनों ने युवती को अपनाने से इंकार कर दिया। परिजनों द्वारा युवती को सुपुर्दगी में न लिए जाने पर पुलिस उसको नारी निकेतन भेजने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिरोजाबाद पुलिस लाइन - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि युवती को बरामद किया गया है। परिजनों द्वारा सुपुर्दगी में न लिए जाने पर उसको नारी निकेतन भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें