फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरंग जिंदगी में बिखरे होली के रंग तो खुशी से खिल उठे इन मांओं के चेहरे, देखिए तस्वीरें

Mon, 11 Mar 2019 02:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
रंग-गुलाल के साथ फूलों की होली खेलतीं विधवाएं - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में चहुंओर होली के रंग बिखर रहे हैं। इस रंग वर्षा के बीच सबसे अद्भुत दृश्य राधाकुंड स्थित मैत्री विधवा आश्रम में देखने को मिला। यहां निराश्रित और विधवा महिलाओं ने अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेली। बेरंग जिंदगी में होली के रंग बिखरे तो सोमवार का दिन खुशियों से रंगीन हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
रंग-गुलाल के साथ फूलों की होली खेलतीं विधवाएं - फोटो : अमर उजाला
मैत्री विधवा आश्रम में इन महिलाओं ने अपने दुख भूल केवल एक-दूसरे के साथ खुलकर होली खेली, बल्कि ब्रज के पारम्परिक होली गीतों पर नृत्य कर उल्लास व्यक्त किया। कभी कोई वृद्धा दूसरी वृद्धा पर गुलाल डालती तो कभी एक ही वृद्धा को चार-चार माताएं गुलाल से रंग देतीं। 
विज्ञापन

3 of 5
रंग-गुलाल के साथ फूलों की होली खेलतीं विधवाएं - फोटो : अमर उजाला
फूलों और गुलाल के बीच वृद्ध एवं विधवा माताओं ने होली का आनंद लिया। ढोल-नगाड़े की धुन पर माताओं का नृत्य हर किसी को भा रहा था।आश्रय सदन में निवास करने वाली महिलाओं ने पहले ठाकुर जी को गुलाल अर्पित किया, इसके बाद भजन-कीर्तन हुआ। 

4 of 5
रंग-गुलाल के साथ फूलों की होली खेलतीं विधवाएं - फोटो : अमर उजाला
आश्रय सदन की संस्थापिका विन्नी सिंह ने माताओं के मस्तक पर अबीर-गुलाल लगाया। जनरल भूपेंद्र सिंह ने मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान माताओं ने ढोल की धुन पर नृत्य भी किया। इस अवसर पर यशोदा वर्मा, प्रवीन, प्रिया, अनंतराम आदि का विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रंग-गुलाल के साथ फूलों की होली खेलतीं विधवाएं - फोटो : अमर उजाला
मैत्री विधवा आश्रम के संचालकों का मानना है कि असहाय विधवा महिलाओं के जीवन मे खुशी बांटने के लिए होली का एक ऐसा त्योहार है, जिसमें विधवा महिलाओं के साथ थोड़ी सी खुशी के पल बांटे जा सकते है। इसे लेकर प्रति वर्ष मैत्री विधवा आश्रम में दिव्य फूलों की होली का आयोजन किया जाता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें