उड़त गुलाल लाल भये बदरा...। मथुरा के महावन स्थित रमणरेती आश्रण में ठाकुर रमण बिहारी का आंगन रविवार को होली के रंगों में सराबोर हो गया। पहले लड्डू होली, फिर लठामार, फिर फूलों की होली और उसके बाद रंगों की होली खेली गई। होली के रस-रंगों में भीग कर श्रद्धालु निहाल हो गए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी यहां होली खेली।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
रमणरेती आश्रम में फूलों की होली खेलते हुए श्रद्घालु।
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में गोकुल के नजदीक गुरु शरणानंद जी महाराज का ‘श्रीउदासीन कार्ष्णि आश्रम’ स्थित है, जिसे रमणरेती आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। इस आश्रम में हर साल होली का आयोजन किया जाता है। यहां खेली जाने वाली फूल होली इस आयोजन की विशेषता होती है।
विज्ञापन
3 of 9
रमणरेती आश्रम में होली खेलते हुए श्रद्घालु।
- फोटो : अमर उजाला
रमणरेती आश्रम में जहां एक तरफ अबीर-गुलाल और टेसू से बन रंगों की वर्षा हो रही थी, तो दूसरी तफर 'आज बिरज में होरी रे रसिया, चलौ आइयो रे श्याम पनघट पर चलौ आईयो रे, तू बरसाने में आए जईयो बुलाए रही राधा प्यारी, फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंद किशोर और उड़त गुलाल लाल भए बदरा जैसे होली के गीत और रसिया से आश्रम गूंजता रहा।
4 of 9
रमणरेती आश्रम में होली महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर जी के आंगन रासलीला का भी आयोजन हुआ। इसमें राधाकृष्ण के स्वरूपों ने लठामार होली, लड्डू एवं फूलों की होली खेली।
विज्ञापन
5 of 9
कार्ष्णि गुरू शरणानंदजी महाराज के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
राधाकृष्ण के स्वरूपों ने कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ जमकर होली खेली।
समारोह के प्रारंभ में छोटे ठाकुर की रास मंडली के कलाकारों ने होली रास की मंच पर आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं उड़ते अबीर गुलाल तथा बरसते केसर मिश्रित सुगंधित रंग से सराबोर हो भक्त नाचने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
7 of 9
रमणरेती आश्रम में खेली गई होली
- फोटो : अमर उजाला
रमणबिहारी के आंगन में हुई होली में टेसू के रंगों का प्रयोग किया गया। कार्ष्णि संत नागेंद्र दत्त गौड़ ने बताया कि भारी मात्रा में टेसू के फूल मंगवाए गए थे।
8 of 9
रमणरेती आश्रम में खेली गई होली
- फोटो : अमर उजाला
रमणरेती आश्रण में दिनभर हर तरफ होली की धूम रही। ठाकुरजी के जयकारे गूंजते रहे। हर कोई भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति रंग में सराबोर दिखाई दिया।