फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा संग होली: बेरंग जिंदगी में भक्ति के रंग भरे तो खुशी से खिल उठे विधवाओं के चेहरे, देखें तस्वीरें

Tue, 15 Mar 2022 08:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ब्रज में चहुंओर होली के रंग बिखरे हुए हैं। इस रंग वर्षा के बीच सबसे अद्भुत दृश्य गोपीनाथ मंदिर में देखने को मिला, यहां निराश्रित और विधवा महिलाओं ने अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेली।
विज्ञापन
1 of 5
विधवाओं ने मंदिर प्रांगण में खेली होली - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली के इस अवसर पर हर कोई रंगों से सराबोर है। ऐसे में भला आश्रय सदनों में रहने वाली विधवा और निराश्रित महिलाएं भक्ति और कृष्ण प्रेम के इन रंगों से कैसे दूर रह सकती हैं। वृंदावन के गोपीनाथ मंदिर में आज विधवाओं ने अपने आराध्य के सामने होली खेली और उनकी भक्ति के रंग में खुद को रंग लिया। कोविड -19 के प्रकोप के कारण कुछ वर्षों के विराम के बाद उन्होंने इस बार फिर पूरे उल्लास के साथ होली मनाई। सुलभ होप फाउंडेशन के तत्वावधान में दोपहर को शुरू हुई फूलों और गुलाल से खेली गई इस होली के दौरान विधवा माताओं का उत्साह उनकी खुशी का इजहार कर रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
होली खेलने के दौरान विधवा माता के साथ फोटो खिंचाती युवती - फोटो : अमर उजाला
होली के गीतों की धुन पर नृत्य करतीं माताओं को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो उन्होंने अपनी अतीत की जिंदगी के काले कल को पीछे छोड़ दिया है। होली में कई क्विंटल विभिन्न प्रकार के फूलों के साथ-साथ सैंकड़ों किलो रंग बिरंगे गुलाल का प्रयोग हुआ। वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक राधा गोपीनाथ मंदिर प्रांगण इस फूलों और गुलाल की होली महोत्सव का गवाह बना।
विज्ञापन

3 of 5
होली खेलते लोग - फोटो : अमर उजाला
राधा गोपीनाथ मंदिर के सेवायत राजा गोस्वामी ने कहा कि इस दिव्य आयोजन का उनका मंदिर साक्षी बना है। सुलभ मूवमेंट के मेंटर बिंदेश्वर पाठक ने एक बयान में कहा, होली में विधवा माताओं की भागीदारी रूढ़िवादी परंपरा से एक विराम का प्रतीक है जो एक विधवा को रंगीन साड़ी पहनने से मना कर रही थीं। यह विशेष उत्सव ब्रज में होली के उत्सव में एक नया रंग जोड़ रहा है जो भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। अमेरिका स्थित सेलिब्रिटी मास्टर शेफ विकास खन्ना और उनके सहियोगियों ने भी होली समारोह का समर्थन किया।

4 of 5
होली खेलती विधवा माताएं - फोटो : अमर उजाला
महिला आश्रय सदन में रह रहीं माताओं ने बताया कि यह बहुत ही अच्छा अनुभव है। नए आध्यात्मिक अंदाज में होली का आनंद लिया। सुमित्रादासी वर्षों से वृंदावन में रहकर अपने प्रभु की भक्ति कर रहीं है, वे कहतीं हैं कि वर्षों तक उन्होंने कभी होली नहीं मनाई, त्योहार का मतलब ही वह भूल चुकी थीं लेकिन अब अपने आराध्य को समर्पित कर होली खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली महोत्सव में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें सुलभ इंटरनेशनल विधवाओं के लिए कई सालों से त्योहार पर विशेष आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में विधवाओं के आश्रम में भी होली का त्योहार मनाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें