फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले पर फंदे का निशान, सिर पर चोट: कमरे में विधवा की लाश, बाहर से लगा था नया ताला; दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे

Sat, 25 Jul 2026 07:41 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बंद मकान के अंदर फार्मासिस्ट की पत्नी सरोज देवी का संदिग्ध हालात में शव मिला। गले पर फंदे और सिर पर चोट के निशान मिले, जबकि जेवर गायब होने और बाहर नया ताला मिलने से लूट के बाद हत्या की आशंका गहरा गई।
विज्ञापन
1 of 6
फिरोजाबाद न्यूज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित एक बंद मकान के अंदर 48 वर्षीय विधवा महिला का शव मिला। मृतका के गले पर फंदे और सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के बेटे ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

स्टेशन रोड निवासी सरोज देवी (48) के पति स्वर्गीय रामवकील स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट थे, जिनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे अभय प्रताप उर्फ सिद्धांत को मृतक आश्रित कोटे में खैरगढ़ सीएचसी में फार्मासिस्ट की नौकरी मिली थी। अभय अपनी पत्नी के साथ खैरगढ़ में किराए पर रहते हैं। शुक्रवार को पूर्व किराएदार और पड़ोसी महिला द्वारा सरोज देवी का फोन बंद जाने व घर पर बाहर से ताला लटका होने की सूचना अभय को दी गई। मौके पर पहुंचे अभय ने पुलिस की मौजूदगी में गेट का ताला तुड़वाया, तो अंदर कमरे के पास सरोज देवी का शव पड़ा मिला। पास में ही चुन्नी भी पड़ी थी।
 
विज्ञापन

2 of 6
घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे अभय का आरोप है कि उनकी मां जो सोने की चेन, कानों के टॉप्स और हाथों की चूड़ियां हमेशा पहनती थीं, वे गायब हैं। यही नहीं, घर के मुख्य द्वार पर लगा ताला भी उनका नहीं, बल्कि नया था। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि किसी ने लूटपाट के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया और बाहर से नया ताला लगाकर भाग गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
24 घंटे पुराना लग रहा शव, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सरोज देवी की मौत के मामले में पुलिस का कहना है कि शव देखकर वारदात करीब 24 घंटे पहले की प्रतीत हो रही है। आशंका है कि हत्या बृहस्पतिवार को ही कर दी गई थी। घर से सोने के जेवरात गायब हैं और मुख्य गेट पर बाहर से नया ताला लगा मिला है, जिससे पुलिस को किसी परिचित पर ही शक है। पुलिस की टीमें क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पता लगाने में जुटी हैं। 

 

4 of 6
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में जुटी पुलिस की टीमें 
सीओ शिकोहाबाद शेखर सेंगर ने बताया कि घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। थाना पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।


 
विज्ञापन

5 of 6
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे से अनबन के कारण घर में अकेली रह रही थीं, खुद ही बनाती थीं खाना
स्थानीय लोगों से की गई पूछताछ में पुलिस के सामने आया है कि बेटे से अनबन के कारण सरोज देवी घर में अकेली रहकर जीवन यापन कर रही थीं। पिछले 15 दिन से बेटे और मां के बीच कोई संपर्क भी नहीं हुआ था। हालांकि बेटा उन्हें खर्चे के लिए पैसे दे देता था, लेकिन घर में उनकी देखभाल करने वाला या साथ रहने वाला कोई नहीं था। वह खुद ही अपने खाने-पीने और घर के कामकाज की व्यवस्था करती थीं। माना जा रहा है कि कातिल ने इसी स्थिति का फायदा उठाया और वारदात के बाद बाहर से नया ताला लगाकर भाग गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की अपील, बुजुर्गों का ब्योरा थाने में कराएं दर्ज
इस घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि यदि उनके घर या आसपास कोई भी बुजुर्ग अकेले रहते हैं, तो उनका ब्योरा संबंधित स्थानीय थाने में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। सूचना दर्ज होने के बाद बीट सिपाही और गश्ती टीम समय-समय पर उनके घर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें