मध्यप्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा में एसडीओपी कार्यालय में तैनात आरक्षी की परिवार सहित सड़क हादसे में मौत के बाद शव बड़ा गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही गांव में चीत्कार मच गई। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
2 of 5
गांव में पहुंचे शव
- फोटो : अमर उजाला
गुना जिले के चाचौड़ा में तैनात सुभाष पत्नी गुड्डी देवी, बेटी निशा, बेबी एवं मुनमुन के साथ कार से सागर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर लौटते समय उनकी कार और जेसीबी की टक्कर हो गई। हादसे में पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पोस्टमार्टम होने के बाद सुभाष, गुड्डी, बेबी एवं मुनमुन के शव गांव में पहुंचे तो चीत्कार मच गई। चार शवों को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
3 of 5
गांव में शव पहुंचने के बाद विलाप करते रिश्तेदार व परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
बड़ा गांव निवासी सुभाष नौकरी लगने के बाद परिवार के साथ मध्यप्रदेश में ही रह रहे थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी चाचौड़ा में थी। बताया गया है कि शादी समारोह में उनके साथ उनकी पत्नी गुड्डी, बेटी निशा, बेबी, मुनमुन थे। देर रात खुरई बाईपास पर जेसीबी और कार की भीषण टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सुभाष एक माह पहले ही बड़ा गांव आए थे। बड़ा गांव से अपने छोटे भाई को साथ लेकर गए थे। शादी समारोह में छोटे भाई को भी जाना था। कार में जगह न होने के कारण वो घर पर ही रह गया। घर पर रहने के कारण वो बच गया।
4 of 5
सड़क हादसे में मारे गए परिवार के लोगों के शव देखते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष की बेटी निशा की शादी भिंड में हुई है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही निशा आरोन पहुंची थी। सड़क हादसे में मरने के बाद उसका अंतिम संस्कार ससुराल में हुआ जबकि पति पत्नी के साथ दोनों बेटियों का अंतिम संस्कार गांव में किया गया।
गांव में पहुंचे सिपाही के परिवार के शव, मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों के अंतिम संस्कार में जसराना नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह, शिवप्रताप सिंह, भाकियू भानू के प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह, दिनेश लोधी आदि लोग पहुंचे।