फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: रात में 12 डिग्री पर पहुंचा पारा, बढ़ गई सर्दी, वातावरण में छाई धुंध

Thu, 05 Nov 2020 10:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में करवाचौथ पर बुधवार की रात गुलाबी सर्दी बढ़ गई। सुबह पारा 12 डिग्री पर आ गया था। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जबकि सामान्य से यह दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पिछले पांच वर्षों में करवा चौथ पर सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं गुरुवार की सुबह भी यही हाल रहा। वातावरण में धुंध छाई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सुबह दोपहर में हवाएं चलने लगी। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से प्रदूषण में कमी आई लेकिन सर्दी बढ़ गई। सुबह का तापमान लगातार कम होने के कारण बुजुर्ग लोगों ने मार्निंग वॉक पर जाना छोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। उसके चलते मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में कमी के आसार हैं। दिन का तापमान में एक से दो डिग्री तक की कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खोदाई के कारण उड़ रही धूल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
शहर में सीवर लाइन और पानी की पाइप लाइन के कारण हो रही खोदाई वाले क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांत) बेहद खराब है। धूल कणों यानी पीएम 10 और पीएम 2.5 माइक्रोग्राम कणों की मात्रा सामान्य से पांच से छह गुना तक ज्यादा है, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स 6 गुना तक खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें