आगरा में सितंबर महीने के दूसरे पखवाड़े में सूरज की जबर्दस्त तपिश रही। अक्तूबर के आगाज पर भी धूप के तेवर बरकरार हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सुबह का तापमान कम हो रहा है, जबकि दोपहर अभी भी गर्म है। शनिवार को भी गर्मी के बरकरार है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर की शुरुआत में भी तापमान सामान्य से दो डिग्री पारा अधिक चल रहा है। शुक्रवार को भी आगरा पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना रहा। ताजनगरी के बाद झांसी दूसरा और हरदोई तीसरा गर्म शहर रहा।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 37.3 जबकि न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रहा। आगरा ही नहीं बल्कि पश्चिमी उतर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना हुआ है।
4 of 5
आगरा शहर
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है और तापमान में कोई कमी नहीं आएगी। आसमान साफ रहेगा।