फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: तेज सर्द हवा में उड़ा प्रदूषण, सर्दी बढ़ने से ताजनगरी के लोग ठिठुरे

Tue, 15 Dec 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सर्द हवा ने सोमवार को लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दिन में गुनगुनी धूप खिली, लेकिन ठंड के कारण लोग ठिठुरते रहे। धूप भी सर्द हवाओं के आगे बेअसर रही। दिन में पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे आ गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह कड़ाके की ठंड के आसार जताए हैं। वहीं शीत लहर चलने से प्रदूषण भी कम हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सर्द हवा चलने से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री पर आ गया। ठंडी हवा के कारण शाम को लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। रात तक टंकी का पानी बेहद सर्द हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। न केवल दिन, बल्कि रात में भी पारा लुढ़केगा। 

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को तेज हवाओं के कारण प्रदूषण में कमी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 158 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फतेहाबाद मार्ग पर उड़ती धूल - फोटो : अमर उजाला
रविवार को एक्यूआई 280 पर पहुंच गया था, लेकिन सोमवार सुबह से ही तेज सर्द हवाओं में प्रदूषण बेहद कम हो गया। पीएम कणों की मात्रा न्यूनतम 98 तक आ गई, वहीं कार्बन मोनोऑक्साइड भी सामान्य से महज 4 गुना ज्यादा रहा जो 40 से 45 गुना के बीच चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें