रविवार की शाम को झमाझम बारिश और रात में छिटपुट बूंदाबांदी के चलते तापमान में एक नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री लुढ़क कर 21 डिग्री पर आ गया। वहीं मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। नवंबर माह में मंगलवार को पहली बार कोहरा पड़ने से जनजीवन प्रभावित दिखा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन रेंगते दिखाई दिए साथ ही लोग भी ठंड ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
2 of 5
टूंडला में रेलवे स्टेशन पर दिखा कोहरे का असर
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला में बरसात के बाद मंगलवार सुबह कोहरे की चादर बिछ गई, जिसका असर रेल यातायात पर भी दिखाई दिया। हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा की सड़कों पर कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सोमवार की सुबह ठंडी हवाओं के कारण लोग परेशान रहे, दिनभर बादलों के छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली, जिससे तापमान में 9 डिग्री की गिरावट आ गई। सोमवार को पूरे दिन आर्द्रता 92 फीसदी पर बनी रही, वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री पर पहुंच गया। रात में पारा सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है।
4 of 5
मैनपुरी में भी कोहरे का असर दिखाई दिया
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भी कोहरे का असर दिखाई दिया। यहां सुबह-सुबह खेतों में ओस की चादर के दिखी। वहीं कोहरे से सुबह का जनजीवन प्रभावित रहा।