ताजमहल पर भाई दूज पर एक बजे तक दोपहर के स्लॉट में सभी टिकट बुक हो गए। एडवांस टिकट बुक कराए बिना ताजमहल पहुंचे सैलानियों को इससे मायूस होना पड़ा। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की एएसआई कर्मचारियों के साथ प्रवेश को लेकर तकरार हुई, लेकिन उन्हें बमुश्किल समझाया जा सका कि 2500 पर्यटकों की ही संख्या प्रवेश के लिए तय की गई है। सैलानियों ने ताज पर टिकटों की कैपिंग को हटाने की मांग की, जिसका समर्थन शहर के पर्यटन उद्यमियों ने भी किया है। उद्यमियों ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तक अपनी मांग पहुंचाई है।
विज्ञापन
2 of 9
ताजमहल पर सेल्फी लेतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को ताजमहल पर 4496 सैलानी पहुंचे। यह संख्या 5 हजार टिकटों की सीमा से कम है, लेकिन दोपहर में 2500 टिकटों का स्लॉट एक बजे ही पूरा हो गया। सुबह की शिफ्ट में कम संख्या में सैलानी आए, लेकिन दोपहर बाद इनकी संख्या बढ़ गई। सोमवार को 4471 भारतीय सैलानियों ने और 25 विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया, लेकिन दोपहर में एक हजार से ज्यादा सैलानी ताज देखे बिना लौटे। उनके मायूस लौटने पर एएसआई कर्मचारियों ने उन्हें महताब बाग जाने की सलाह दी, जिस वजह से महताब बाग पर सैलानियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 9
धुंध में ताजमहल का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय को ताजमहल की स्थिति की जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि मुख्यालय द्वारा कैपिंग बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। पर्यटकों को हमारे कर्मचारी ऑनलाइन बुकिंग की सलाह दे रहे हैं। वेबसाइट पर जानकारी दी गई है।
4 of 9
ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
ताज आएं तो पहले ये करें
ताजमहल पर सप्ताहांत में शनिवार रविवार और अन्य दिनों में टिकटों की संख्या सीमित होने के कारण जब भी आएं तो पहले ऑनलाइन टिकट बुक कर लें। जिस तरह ट्रेन का रिजर्वेशन करा रहे हैं, ठीक उसी तरह ताजमहल का टिकट ऑनलाइन बुक कर लें। तभी आएं। अगर अचानक ताज देखने का कार्यक्रम बना है तो उस दिन सुबह ही टिकट बुक कर लें। बिना बुकिंग के ताजमहल देखने न आएं। टिकट की उपलब्धता न होने पर मायूस होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 9
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
15 हजार की जाए टिकट सीमा
ताज पर सामान्य दिनों में 10 हजार और वीक एंड पर 15 हजार सैलानियों को प्रवेश की अनुमति दी जाए। सर्दियों को देखते हुए सुबह और शाम के स्लॉट में टिकटों की संख्या 40:60 की हों और कुछ टिकट विदेशी सैलानियों के लिए आरक्षित रखे जाएं। - प्रहलाद अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर
विज्ञापन
6 of 9
ताजमहल पर युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
कैपिंग बढ़ाने से खत्म होगी कालाबाजारी
ताज से हर दिन सैलानी लौट रहे हैं। यह पर्यटन के लिए अच्छा संकेत नहीं है। टिकटों की कैपिंग 5 से बढ़ाकर 15 हजार कर दी जाए तो टिकटों की कालाबाजारी की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी। पर्यटकों को परेशान भी नहीं होना पड़ेगा। - संजीव जैन, उपाध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
7 of 9
ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
अच्छा संदेश नहीं जा रहा
दिवाली पर और वीक एंड में पर्यटकों को ताज देखे बिना लौटना पड़ा। इसका संदेश अच्छा नहीं जा रहा। देश में सबसे ज्यादा पर्यटक ताज आ रहे हैं तो कैपिंग भी बढ़ाकर 15 हजार कर दी जाए। कोई तो व्यवस्था बनाएं, जिससे सैलानी टिकट न मिलने के अभाव में लौटे नहीं। - सुनील सी गुप्ता, इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर
8 of 9
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर ताजमहल पर ये रहा हाल
दिन सैलानी
12 नवंबर 2533
14 नवंबर 3676
15 नवंबर 4456
16 नवंबर 4496
कुल 15,161